NEET विवाद के बीच चर्चा में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। जानिए उनकी शिक्षा, कुल 6.92 करोड़ की संपत्ति, आय के स्रोत, देनदारियां और चुनावी हलफनामे की पूरी जानकारी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन दिनों देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक फैसलों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन भी चल रहा है। ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर लीडर्स में गिने जाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये जिज्ञासा है कि आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के पास कितनी दौलत है?

धर्मेंद्र प्रधान के पास कुल कितनी संपत्ति है?

2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल चुनावी हलफनामे के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार की कुल चल और अचल संपत्ति लगभग 6.92 करोड़ रुपये है। यह जानकारी उनके चुनावी शपथपत्र में दर्ज फाइनेंशियल डिटेल्स पर आधारित है।

आय (Income)

  • धर्मेंद्र प्रधान (2022-23): ₹12.74 लाख
  • पत्नी (2022-23): ₹49.92 लाख
  • आश्रित-1 (2022-23): ₹4.61 लाख

चल संपत्ति

  • बैंक जमा: करीब ₹1.80 करोड़
  • म्यूचुअल फंड और निवेश: ₹80.40 लाख
  • बीमा पॉलिसियां: ₹67.72 लाख

वाहन: ₹68.52 लाख

  • सोने-चांदी के आभूषण: ₹48.50 लाख
  • नकद: ₹92 हजार
  • अन्य घरेलू संपत्ति: ₹6 लाख
  • पत्नी को दिया गया ऋण: ₹10 लाख

अचल संपत्ति

  • कृषि भूमि: ₹12 लाख
  • गैर-कृषि भूमि: ₹20.50 लाख
  • आवासीय संपत्तियां (उत्तर प्रदेश और ओडिशा): ₹1.98 करोड़
  • कुल अचल संपत्ति: ₹2.30 करोड़

देनदारियां

  • बैंक लोन: ₹31.38 लाख
  • पर्सनल लोन: ₹22 लाख
  • कुल देनदारी: ₹53.37 लाख

चल संपत्ति में क्या-क्या शामिल है?

हलफनामे के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान और उनकी पत्नी के पास कई तरह की चल संपत्तियां हैं। इनमें शामिल हैं..

  • विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि
  • म्यूचुअल फंड में निवेश
  • जीवन बीमा (Life Insurance) पॉलिसियां
  • सोने-चांदी के आभूषण
  • वाहन (गाड़ियां)
  • इसके अलावा उन्होंने SBI Mutual Fund समेत अन्य निवेश योजनाओं में भी धन लगाया हुआ है।

अचल संपत्ति का पूरा विवरण

धर्मेंद्र प्रधान के पास आवासीय और गैर-आवासीय संपत्तियों में हिस्सा है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, भुवनेश्वर सहित ओडिशा के अन्य स्थानों पर उनके नाम या पारिवारिक स्वामित्व वाली जमीन और मकान मौजूद हैं। इन अचल संपत्तियों के कारण उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग 6.92 करोड़ रुपये तक पहुंचती है।

धर्मेंद्र प्रधान पर कितनी देनदारी है?

जहां एक ओर उनकी कुल संपत्ति करोड़ों रुपये में है, वहीं चुनावी हलफनामे के मुताबिक उन पर करीब 53.37 लाख रुपये की देनदारी भी दर्ज है। यह देनदारी मुख्य रूप से बैंक लोन और अन्य वित्तीय दायित्वों से संबंधित है।

धर्मेंद्र प्रधान की कमाई का मुख्य स्रोत

धर्मेंद्र प्रधान की इनकम का सबसे बड़ा स्रोत लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में मिलने वाला वेतन और भत्ते हैं। इसके अलावा उनकी आय में शामिल हैं—

  • घर और अन्य संपत्तियों से होने वाली आय
  • खेती-बाड़ी से जुड़ी आय
  • बैंक जमा पर मिलने वाला ब्याज
  • अन्य वैध वित्तीय स्रोत

वहीं उनकी पत्नी स्वरोजगार और सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। चुनावी हलफनामे और आयकर रिटर्न के अनुसार, दोनों अपनी आय का विवरण नियमित रूप से आयकर विभाग के समक्ष प्रस्तुत करते हैं।