क्या 90 दिनों की यह पाबंदी किसी बड़े ईंधन संकट का संकेत है, जिसे सरकार अभी छिपाकर संभाल रही है? आखिर क्यों इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूज़र्स को पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीज़ल खरीदने से रोका गया? क्या वेस्ट एशिया संकट और बढ़ती डीज़ल मांग सप्लाई चेन पर बड़ा खतरा बन चुके हैं? अगर नियम तोड़े गए तो क्या Essential Commodities Act के तहत सख्त कार्रवाई होगी?

Fuel Purchase Restriction India: देश के पेट्रोल पंपों को लेकर एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश के व्यापारिक और औद्योगिक जगत में हड़कंप मचा दिया है। अगर आप भी ड्रम या कंटेनर लेकर पेट्रोल-डीजल खरीदने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 11 जून, 2026 को एक बेहद कड़ा और सीक्रेट फैसला लेते हुए 'मोटर स्पिरिट और हाई स्पीड डीज़ल (रिटेल आउटलेट के ज़रिए सप्लाई का अस्थायी नियमन) आदेश, 2026' जारी कर दिया है। सरकार के इस अचानक उठाए गए कदम के बाद अब कुछ खास यूज़र्स के लिए पेट्रोल पंपों के दरवाजे पूरी तरह बंद हो चुके हैं। आइए जानते हैं आखिर रातों-रात सरकार को यह खौफनाक फैसला क्यों लेना पड़ा। हालांंकि सरकार ने फिलहाल 90 दिनों के लिए ही ऐसे बड़े उपभोक्ताओं पर पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने पर रोक लगाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

200 लीटर का 'डेथ वॉरंट': आम जनता को बचाने के लिए सरकार ने खींची लक्ष्मण रेखा!

नए सरकारी आदेश के तहत पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री को लेकर बेहद कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं। अब कोई भी व्यक्ति मनमर्जी के मुताबिक डीजल नहीं खरीद पाएगा। सरकार ने नए नोटिफिकेशन में साफ कर दिया है कि:

  • अब पेट्रोल पंपों से डीजल सिर्फ गाड़ियों के फ्यूल टैंक या फिर PESO (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइज़ेशन) से मंजूरशुदा कंटेनरों में ही भरा जाएगा।
  • सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि प्रति ग्राहक या प्रति गाड़ी रोजाना केवल 200 लीटर डीजल खरीदने की सख्त सीमा (कैपिंग) तय कर दी गई है।

इस नियम के तहत खरीदे गए डीजल को बाजार में दोबारा बेचने (Resale) पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। जो भी इस लक्ष्मण रेखा को पार करेगा, उसे भारी अंजाम भुगतना होगा।

₹95 बनाम ₹134 का वो 'खतरनाक खेल' जिसने हिला दिया सरकारी खजाना!

आखिर सरकार को यह आपातकालीन कदम क्यों उठाना पड़ा? इसके पीछे छुपा है कीमतों का एक ऐसा खेल, जिसने सरकारी तेल कंपनियों की रातों की नींद उड़ा दी थी। दरअसल, दिल्ली के रिटेल पेट्रोल पंपों पर आम जनता के लिए डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीं दूसरी तरफ, बड़ी फैक्ट्रियों और उद्योगों के लिए बल्क (थोक) सेल में इसकी कीमत 134.50 रुपये प्रति लीटर है।

प्रति लीटर लगभग 40 रुपये के इस भारी अंतर का फायदा उठाने के लिए देश के बड़े-बड़े इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूज़र्स (जैसे टेलीकॉम टावर और बिजली बनाने वाली कंपनियां) चोरी-छिपे आम जनता के रिटेल पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए और वहां से भारी मात्रा में डीजल की जमाखोरी करने लगे। इस कूटनीतिक हेरफेर की वजह से देश के कई इलाकों में अचानक ईंधन की मांग में 'असामान्य बढ़ोतरी' दर्ज की गई और आम जनता के लिए तेल की किल्लत का खतरा पैदा हो गया।

वेस्ट एशिया संकट का वो 'खौफनाक सच': हर दिन 550 करोड़ रुपये का भारी नुकसान!

इस पूरे मामले के तार वैश्विक स्तर पर चल रहे वेस्ट एशिया (Middle East) महासंकट से जुड़े हैं। इस युद्ध और तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई चेन और शिपिंग लॉजिस्टिक्स पूरी तरह चरमरा गए हैं। इसके बावजूद, भारत सरकार ने आम जनता को महंगाई के झटके से बचाने के लिए फरवरी के आखिर से ही रिटेल कीमतों को बढ़ने नहीं दिया और उन्हें स्थिर रखा। लेकिन इस जनता भलाई के बदले सरकार और तेल कंपनियों को हर दिन लगभग 550 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में जब बड़े उद्योगपति भी आम जनता के सस्ते कोटे का तेल उड़ाने लगे, तो सरकार को यह सख्त कदम उठाना ही पड़ा ताकि जरूरी सेवाओं में कोई रुकावट न आए।

'Essential Commodities Act' का शिकंजा: नियमों को तोड़ा तो सीधे होगी जेल!

सरकार इस 90 दिनों की पाबंदी को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस आदेश की निगरानी खुद राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को सौंपी गई है।

  • चेतावनी: यदि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक या कोई ग्राहक इस पाबंदी का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ 'ज़रूरी वस्तु अधिनियम' (Essential Commodities Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसमें भारी जुर्माने के साथ-साथ सीधे जेल जाने तक का प्रावधान है। जमाखोरी, कालाबाजारी और बिना मंजूरी के ईंधन डायवर्ट करने वालों पर सरकार सख्त कानूनी हथौड़ा चलाने के लिए तैयार है।

क्या आगे भी बढ़ेगी यह पाबंदी? जानिए आम जनता पर इसका क्या होगा असर

फिलहाल सरकार ने यह साफ कर दिया है कि यह पाबंदी शुरुआती तौर पर 90 दिनों तक लागू रहेगी, लेकिन अगर वैश्विक हालात नहीं सुधरे तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की 'पैनिक बाइंग' (घबराहट में खरीदारी) या अफवाहों का शिकार न हों। देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। यह पूरी सर्जिकल स्ट्राइक सिर्फ उन बड़े कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्लेयर्स के खिलाफ है जो आम जनता के हक के सस्ते तेल पर डाका डाल रहे थे। आम आदमी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, उनके लिए सप्लाई हमेशा की तरह चालू रहेगी।