सोनिया गांधी की किताब पर विवाद बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 2004 में पीएम पद छोड़ने के दावे को झूठा बताया। नेहरू की नीतियों पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के बयान और किताब में लिखी गई बातों पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने किताब के जरिए अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की नीतियों, चीन के साथ रिश्तों, अनुच्छेद 370 और 35A जैसे मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणियों पर भी उन्होंने पलटवार किया। साल 2004 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने के सोनिया गांधी के दावे पर गिरिराज सिंह ने सवाल उठाए और इसे 'झूठ की खेती' बताया। जब उनसे किताब को 10 में से रेटिंग देने को कहा गया, तो उन्होंने दो-चार सौ नंबर देने की बात कहकर तंज कसा।













