राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर प्रधानमंत्री पद ठुकराने तक... सोनिया गांधी की जिंदगी में ऐसे कई राज हैं, जिनसे दुनिया अब तक अनजान रही। 527 पन्नों की किताब 'Belonging: A Journey of Love' में उन्होंने प्यार, परिवार, इंदिरा गांधी और सियासत से जुड़े कौन-कौन से राज खोले हैं?
नई दिल्ली. कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ इन दिनों चर्चा में बना हुई है, जिसकी ब्रिकी भी शुरू हो गई है। वह इस बुक के जरिए अपनी जिंदगी के उन पन्नों को लेकर सामने आई हैं, जिनके बारे में अब तक बहुत कम बातें सार्वजनिक हुई थीं। उनकी इस 527 पेज और 7 चैप्टर की बुक में प्यार, परिवार, दर्द, गांधी परिवार की निजी जिंदगी और भारतीय राजनीति के कई अहम घटनाक्रमों का जिक्र है।
सोनिया गांधी की किताब की 10 अहम बातें
1. इटली के छोटे शहर से शुरू हुई कहानी
सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था। किताब में उन्होंने अपने बचपन और परिवार के माहौल को याद किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह एक छोटे शहर में बीता बचपन आगे चलकर उन्हें भारत ले आया।
2. 19 साल की उम्र में राजीव से मुलाकात
इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान सोनिया की मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। उस समय सोनिया 19 साल की थीं। एक भारतीय युवक से हुई यह मुलाकात आगे चलकर प्यार और शादी में बदल गई।
3. गांधी परिवार का हिस्सा बनना
राजीव गांधी से शादी के बाद सोनिया की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्हें एक नए देश, नई संस्कृति और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार के बीच अपनी जगह बनानी पड़ी।
4. इंदिरा गांधी के साथ खास रिश्ता
सोनिया ने अपनी सास इंदिरा गांधी के साथ रिश्ते और उनके व्यक्तित्व को याद किया है। किताब में गांधी परिवार की निजी जिंदगी को भी समझने का मौका मिलता है।
5. संजय गांधी की मौत का दुख
1980 में विमान हादसे में संजय गांधी की मौत परिवार के लिए बड़ा सदमा थी। इस घटना ने गांधी परिवार की जिंदगी को गहरे स्तर पर प्रभावित किया।
6. इंदिरा गांधी की हत्या से बदली जिंदगी
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना ने राजीव गांधी को प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी तक पहुंचाया और सोनिया की जिंदगी भी बदल गई।
7. राजीव गांधी की हत्या का दर्द
1991 में राजीव गांधी की हत्या ने सोनिया को पूरी तरह तोड़ दिया। उन्होंने इस निजी नुकसान और उसके बाद की जिंदगी के अनुभवों को किताब में साझा किया है।
8. राजनीति में आने का फैसला
सोनिया ने लंबे समय तक राजनीति से दूरी बनाए रखी थी। लेकिन परिवार में हुई लगातार त्रासदियों और परिस्थितियों ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में आने के लिए मजबूर किया।
9. 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराया
2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सोनिया गांधी प्रधानमंत्री पद की दावेदार बनीं। हालांकि उन्होंने यह पद स्वीकार नहीं किया और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला हुआ।
10. मोदी सरकार पर भी किताब में लिखा
किताब में सोनिया गांधी ने पिछले कई दशकों में भारत में हुए सामाजिक और राजनीतिक बदलावों पर अपनी राय रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, RSS की भूमिका और चीन के साथ सीमा विवाद जैसे मुद्दे भी किताब को लेकर प्रकाशन से पहले चर्चा में रहे।














