ये है शाही 'ब्रह्मोस' घोड़ा, सुपर स्टार सी जिंदगी जीता, इतने करोड़ में बिका
Tapi Horse Show 2026 : गुजरात के सूरत में तापी हॉर्स शो में देशभर के कई राज्यों से अलग-अलग नस्ल के घोड़े शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा रही ‘ब्रह्मोस’ नाम के एक घोड़े की, जिसे पंजाब के एक पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार ने 4 करोड़ 50 लाख में खरीदा है।

4 करोड़ 50 लाख में बिका ‘ब्रह्मोस’ घोड़ा
गुजरात के सूरत में तापी हॉर्स फेस्टिवल में ‘ब्रह्मोस’ नाम का एक घोड़ा पूरे मेले में चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी ने इसके साथ सेल्फी ली तो किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फोटोज/ वीडियो शेयर किए। इस घोड़े को पंजाब के एक पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार ने 4 करोड़ 50 लाख में खरीदा है।
'ब्रह्मोस' को परिवार की तरह पाला
'ब्रह्मोस' घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है। जो गुजरात के देसाई फार्म का है, जिसके मालिक नागेश देसाई हैं। जिन्होंने इसे अपने परिवार की सदस्य की तरह पाला है। काले रंग का चमकदार शरीर, माथे पर आकर्षक सफेद धारी इसको भीड़ में अलग पहचान दिलाती है।
सुपर स्टार जैसी जिंदगी जीता है ब्रह्मोस
ब्रह्मोस घोड़ा अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाना जाता है। जो सुपर स्टार की तरह जिंदगी जीता है। जिसकी देखभाल में दो से तीन आदमी लगे रहते हैं। साबुन और शैम्पू से रोजाना नहाता है। डेली डाइट में 15 लीटर दूध, प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर विशेष आहार है। एक्सपर्ट के जरिए इसको मसाज, ग्रूमिंग और लगातार ट्रेनिंग दी जाती है।
देश के टॉप शो हॉर्सेज में हो चुका शामिल
बता दें कि 38 महीने की उम्र और 63 इंच की ऊंचाई वाला यह घोड़ा देश के टॉप शो हॉर्सेज में शामिल होकर कई अवॉर्ड जीत चुका है। जहां भी यह घोड़ा जाता है लोगों का दिल जीत लेता है।
ब्रह्मोस फर्म और परिवार की शान
ब्रह्मोस के मालिक देसाई का कहना था कि यह सिर्फ एक घोड़ा नहीं, बल्कि हमारी विरासत है, जिसे हर कोई खरीदना चाहता है। लेकिन हम इसे बेचेंगे नहीं। हालांकि इसको उन्होंने अब बेच दिया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

