MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Gurugram Hit and Run Case
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Kal Ka Rashifal
Toxic Box Office Collection
Haiwaan Advance Booking & Box Office
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • News
  • Gurugram Hit & Run से BMW-Porsche तक, देश के 11 सबसे चर्चित केस की पूरी कहानी

Gurugram Hit & Run से BMW-Porsche तक, देश के 11 सबसे चर्चित केस की पूरी कहानी

Famous Hit and Run Cases in India: गुरुग्राम, गोल्फ कोर्स रोड पर सिया चौहान हिट एंड रन केस चर्चा में है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस जांच जारी है। बता दें इससे पहले भी देश में कई चर्चित हिट एंड रन मामलों ने सुर्खियां बटोरीं हैं, जानिए ऐसे 11 मामले…

5 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Sep 15 2026, 01:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114
सुर्खियों में गुरुग्राम सिया चौहान से जुड़ा हिट एंड रन केस
Image Credit : X

सुर्खियों में गुरुग्राम सिया चौहान से जुड़ा हिट एंड रन केस

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया चौहान से जुड़ा हिट एंड रन केस इन दिनों चर्चा में है। सिया ने कार ड्राइवर पर टक्कर मारने के बाद रुकने के बजाय चले जाने का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी पक्ष का कहना है- टक्कर जानबूझकर नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भारत में इससे पहले भी कई हिट एंड रन केस लंबे समय तक चर्चा में रहे हैं। कुछ मामलों में सेलिब्रिटी या बड़े कारोबारी फैमली के नाम सामने आए, तो कुछ मामलों ने सड़क सुरक्षा और कानून की सख्ती पर सवाल खड़े किए। आइए जानते हैं देशभर के चर्चित मामले कौन से हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
214
1999 का दिल्ली BMW हिट एंड रन केस
Image Credit : Social Media

1999 का दिल्ली BMW हिट एंड रन केस

10 जनवरी 1999 को दिल्ली के लोधी रोड इलाके में तेज रफ्तार BMW ने पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई, जिनमें 3 पुलिसकर्मी भी थे। मामले में संजीव नंदा का नाम सामने आया। 2008 में उन्हें दोषी ठहराया गया। सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में जेल की सजा को पहले बिताई गई अवधि तक सीमित करते हुए जुर्माना और 2 साल की कम्युनिटी सर्विस का आदेश दिया।

314
सलमान खान हिट एंड रन
Image Credit : Social Media

सलमान खान हिट एंड रन

28 सितंबर 2002 को मुंबई में सलमान खान की कार फुटपाथ पर सो रहे लोगों से टकरा गई थी। एक शख्स की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। 2015 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपील के दौरान सजा पर रोक लगा दी। यह केस देश के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी रोड-एक्सीडेंट मामलों में शामिल रहा।

414
2006 का अलिस्टेयर परेरा केस
Image Credit : indiatv

2006 का अलिस्टेयर परेरा केस

मुंबई के बांद्रा में नवंबर 2006 में अलिस्टेयर परेरा की कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 14 लोग घायल हुए। ट्रायल कोर्ट ने 6 महीने की सजा दी थी, जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने बढ़ाकर 3 साल किया। सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में 3 साल की सजा बरकरार रखी और जमानत रद्द कर दी। हाई कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया था।

514
2010 का नूरिया हवेलीवाला केस
Image Credit : mid day

2010 का नूरिया हवेलीवाला केस

मुंबई में 30 जनवरी 2010 को नूरिया हवेलीवाला की SUV ने कई लोगों को टक्कर मारी। हादसे में 2 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हुए। 2012 में स्पेशल कोर्ट ने उन्हें IPC की धारा 304(II) के तहत दोषी माना और 5 साल की जेल की सजा सुनाई।

614
2013 का कोलकाता ऑडी हिट एंड रन केस
Image Credit : Social Media

2013 का कोलकाता ऑडी हिट एंड रन केस

कोलकाता का Audi हिट एंड रन केस भी लंबे समय तक चर्चा में रहा। इस मामले में एक Audi Q7 और उसके बाद कथित तौर पर इस्तेमाल की गई दूसरी कार को लेकर जांच हुई। पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की और यह मामला ड्राइवर की पहचान, कार और कथित भागने की कोशिश को लेकर सुर्खियों में रहा।

714
2016 का दिल्ली मर्सिडीज केस
Image Credit : Social Media

2016 का दिल्ली मर्सिडीज केस

4 अप्रैल 2016 को दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 32 साल के सिद्धार्थ शर्मा को तेज रफ्तार मर्सिडीज केस ने टक्कर मारी थी। आरोपी ड्राइवर नाबालिग था और घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई थी। मामले ने नाबालिगों के हाथ में महंगी और तेज कार देने, माता-पिता की जिम्मेदारी और Juvenile Justice कानून पर बड़ी बहस छेड़ दी। 2024 में MACT ने सिद्धार्थ के माता-पिता के लिए करीब 1.98 करोड़ रुपये का मुआवजा मंजूर किया।

814
2019 का चेन्नई लक्जरी एसयूवी केस
Image Credit : Social Media

2019 का चेन्नई लक्जरी एसयूवी केस

चेन्नई में लग्जरी SUV से जुड़े हिट एंड रन मामलों ने भी देश में यह सवाल उठाया कि हादसे के बाद ड्राइवर की पहचान और जवाबदेही कैसे तय होती है। ऐसे मामलों में अक्सर पुलिस को CCTV, वाहन की जानकारी और मौके के सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंचना पड़ता है। 2019 का चेन्नई मामला भी हाई-प्रोफाइल रोड क्रैश की उन घटनाओं में गिना गया है।

914
2022 ग्रेटर कैलाश हिट एंड रन
Image Credit : Social Media

2022 ग्रेटर कैलाश हिट एंड रन

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 2022 में एक लॉ स्टूडेंट पर कार चढ़ाने और उसे बोनट पर करीब 200 मीटर तक घसीटने का आरोप लगा। पुलिस के मुताबिक- CCTV में घटना रिकॉर्ड हुई थी और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कार चलाने वाले शख्स के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने की बात भी जांच में सामने आई थी।

1014
2023 का कंझावला केस
Image Credit : Social Media

2023 का कंझावला केस

1 जनवरी 2023 को दिल्ली के कंझावला इलाके में अंजलि सिंह की स्कूटी एक कार से टकराई। उनका पैर कार के एक्सल में फंस गया और वह कई किमी तक घिसटती चली गईं। उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस केस ने महिलाओं की सुरक्षा, रात में सड़क सुरक्षा, पुलिस पेट्रोलिंग और हादसे के बाद मदद करने की जिम्मेदारी जैसे सवालों को फिर सामने ला दिया।

1114
2024 पुणे पोर्श केस
Image Credit : x.com

2024 पुणे पोर्श केस

19 मई 2024 को पुणे के कल्याणी नगर में एक Porsche ने बाइक सवार 2 IT इंजीनियरों, अनीश अवधिया और अश्विनी कोसता, को टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। आरोपी उस समय नाबालिग था। केस में शराब, तेज रफ्तार, नाबालिग को गाड़ी देने और शुरुआती कानूनी कार्रवाई को लेकर देशभर में बहस हुई।

1214
2024 पुणे ऑडी हिट एंड रन
Image Credit : Social Media

2024 पुणे ऑडी हिट एंड रन

11 अक्टूबर 2024 को पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में तेज रफ्तार Audi ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। 21 साल के फूड डिलीवरी एजेंट रऊफ अकबर शेख की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक- आरोपी ड्राइवर घटना के बाद मौके से चला गया था, लेकिन CCTV की मदद से उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

1314
हिट एंड रन पर भारत में कानून क्या कहता है?
Image Credit : rebelwheels_sia_

हिट एंड रन पर भारत में कानून क्या कहता है?

Bharatiya Nyaya Sanhita यानी BNS की धारा 106 में लापरवाही से मौत का प्रावधान है। धारा 106(1) के तहत किसी शख्स की लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना काम से मौत होने पर 5 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। BNS में धारा 106(2) खास तौर पर ऐसे मामले के लिए बनाई गई है जिसमें वाहन चलाने वाले की लापरवाही से मौत हो और वह घटना की जानकारी पुलिस या मजिस्ट्रेट को दिए बिना मौके से भाग जाए। इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

केस की परिस्थितियों के अनुसार Motor Vehicles Act की धाराएं भी लग सकती हैं। अगर शराब पीकर ड्राइविंग, तेज रफ्तार, बिना लाइसेंस ड्राइविंग या दूसरे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ है तो अलग कार्रवाई भी हो सकती है।

1414
हिट एंड रन पीड़ितों को मुआवजा भी मिलता है...
Image Credit : X/VishalMYadav_

हिट एंड रन पीड़ितों को मुआवजा भी मिलता है...

केंद्र सरकार की Hit & Run Motor Accidents Compensation Scheme, 2022 के तहत ऐसे मामलों में पीड़ितों को आर्थिक मदद का प्रावधान है। मौत की स्थिति में ₹2 लाख और गंभीर चोट के मामले में ₹50,000 मुआवजे का प्रावधान किया गया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
दुर्घटना समाचार
हरियाणा समाचार
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sidharth Babu: BRICS समिट में मोदी-पुतिन-शी के पीछे दिखे ये शख्स कौन हैं? रातों-रात हो गए वायरल
Recommended image2
कौन है कल्याण बैंसला? गुरुग्राम Hit and Run केस में पुलिस ने दबोचा, सिया चौहान को क्यों मारी टक्कर?
Recommended image3
नंदीग्राम उप चुनाव में BJP प्रत्याशी हसिरानी की कहानी है बेहद दर्दनाक-5 PHOTOS
Recommended image4
Now Playing
'Forgotten' Movie Explained | आखिरी 10 मिनट में पूरी फिल्म का मतलब बदल जाता है!
Recommended image5
Now Playing
फ्लैग स्टाफ रोड जाएंगे 6 लोग! AAP का BJP को चैलेंज | मोदी के राजमहल पर भी सवाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved