India Dowry Death Cases Latest News : पिछले एक सप्ताह में भोपाल और ग्रेटर नोएडा से सामने आए तीन चर्चित मामलों ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एक तरफ जहां भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत से हड़कंप मचा है तो दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत के मामले में ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा है।-
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस अभी सुलझा भी नहीं था कि ग्रेटर नोएडा में एक और बहू दीपिका नागर ने छत से कूदकर जान दे दी। सोशल मीडिया पर दोनों ही मामले ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर इमोशनल पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। बता दें कि दोनों ही मामलों में पुलिस ने दहेज और हत्या का मामला दर्ज किया है। तो आइए दोनों के अलावा एक और शाॉकिंग केस की कहानी जानते हैं, जहां पैसों की लालच में एक पति ऐसा जल्लाद बना कि अपनी खूबसूरत बीवी को जिंदा जला डाला था।

पहला केस : भोपाल ट्विशा शर्मा सुसाइड
- 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स इलाक में रहने वाली रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू 33 साल की ट्विशा शर्मा ने घर की छत पर जाकर फांसी लगा ली थी। लड़की के माता-पिता ने दामाद जो वकील है और सास जो जज रह चुकी हैं उनके खिलाफ दहेज और हत्या का केस दर्ज कराया है।
- परिवार का आरोप है कि इन लोगों ने उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। फिलहाल भोपाल में इस केस को लेकर हंगामा जारी है
- । मृतका के परिजनों ने बेटी की मौत को 6 दिन होने के बाद भी शव लेने से इंकार कर दिया है। पैरेंट्स न्याय की मांग करते हुए सीएम हाउस के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर सुसाइड केस
- ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर नाम की महिला की घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जिसकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। परिजनों ने बेटी की मौत का जिम्मेदार ससुरालवालों को बताया है। उनका आरोप है कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया है उसकी हत्या की है।
- मृतका के पिता संजय नागर ने कहा कि हमने बहुत ही धूमधाम से बेटी की शादी की थी, जिसमें एक करोड़ रुपए खर्चा किया था, टॉप मॉडल की स्कॉर्पियो गाड़ी दामाद को दी थी। ताकि बेटी खुश रहे। लेकिन शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे।
- दीपिका ने दो दिन पहले मुझसे कहा था कि पापा यह लोग मारते हैं, कहते हैं कि जब तक एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 51 लाख रुपए पिता से नहीं लाती हो तब तक तुमको यूं ही परेशान होना पड़ेगा। जब उन लोगों की डिमांड पूरी नहीं हुई तो इन्होंने मेरी बेटी को मार डाला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र का 17 मई का है।
तीसरा केस भी ग्रेटर नोएडा का
- यह मामला 8 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके से सामने आया था। जहां मोनिका नागर नाम की युवती की उसके पति और ससुरालवालों ने करोड़ों की संपत्ति को लेकर उसकी हत्या की है।
- मोनिका ने तीन महीने पहले फरवरी में अनुज चौहान के साथ लव मैरिज की थी। आरोप है कि अनुज ने मोनिका से प्रॉपर्टी के लालच में विवाह किया था। जब उसे पैसा नहीं मिला तो उसने हत्या कर दी। केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।


