MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • India Latest News: शी जिनपिंग के भारत दौरे से UPI के नये फीचर तक, जानें 10 सितंबर को देश में क्या हुआ?

India Latest News: शी जिनपिंग के भारत दौरे से UPI के नये फीचर तक, जानें 10 सितंबर को देश में क्या हुआ?

India Latest News: 10 सितंबर 2026 की 10 बड़ी खबरों में BRICS समिट, शी जिनपिंग की भारत यात्रा, UPI Tap-and-Pay, AI पेमेंट, रुपये की गिरावट, बारिश और रेलवे प्रोजेक्ट समेत देश की अहम खबरें जानें।

4 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 10 2026, 08:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
BRICS समिट के लिए दिल्ली में हाई सिक्योरिटी
Image Credit : ANI

BRICS समिट के लिए दिल्ली में हाई सिक्योरिटी

10 सितंबर 2026 को दिल्ली में BRICS समिट की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने करीब 30 हजार जवानों की तैनाती की है। अलग-अलग होटलों में विदेशी सुरक्षा टीमों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। शी जिनपिंग 12 सितंबर और पुतिन 11 सितंबर को भारत पहुंचेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे
Image Credit : ANI

शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे

10 सितंबर 2026 को चीन ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को BRICS समिट में शामिल होने भारत आएंगे। यह 7 साल बाद उनका भारत दौरा होगा। उनकी यात्रा को भारत-चीन रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Related image1
BRICS Summit 2026: PM मोदी ने कहा ‘All Set’, अब सात साल बाद होने जा रहा है ये बड़ा मिलन
Related image2
Weird News: पाकिस्तान टीम को समझा शरणार्थी, 1937 की पेंटिंग में दिखा ‘iPhone’, पढ़ें 10 हैरान करने वाली खबर
311
UPI में आया Tap-and-Pay फीचर
Image Credit : Asianet News

UPI में आया Tap-and-Pay फीचर

10 सितंबर 2026 को भारत ने UPI के लिए नया Tap-and-Pay फीचर लॉन्च किया। इसके जरिए यूजर POS मशीन पर स्मार्टफोन टैप करके पेमेंट कर सकेंगे और हर बार UPI ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा NFC टेक्निक पर काम करती है।

411
AI से पेमेंट कराने के लिए बनेगा नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम
Image Credit : ANI

AI से पेमेंट कराने के लिए बनेगा नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम

NPCI ऐसा रजिस्ट्रेशन सिस्टम तैयार कर रहा है जिसमें UPI पर पेमेंट करने वाले AI एजेंट्स को वेरिफाई और मॉनिटर किया जाएगा। यानी फ्यूचर में AI आपकी ओर से सामान खरीदने जैसे छोटे पेमेंट कर सकेगा। नए Unified Agentic Protocol के तहत AI एजेंट की पहचान और सुरक्षा जांच पर खास जोर रहेगा।

511
रुपए में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले 95.44 पर बंद
Image Credit : Asianet News

रुपए में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले 95.44 पर बंद

10 सितंबर 2026 को भारतीय रुपया लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कमजोर हुआ और डॉलर के मुकाबले 95.44 पर बंद हुआ। यह जुलाई के मध्य के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट रही। इसकी बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में तनाव बताया गया। RBI ने रुपये में स्थिरता लाने के लिए डॉलर-रुपया स्वैप का भी इस्तेमाल किया।

611
शेयर बाजार में आखिरी घंटे में बड़ा उतार-चढ़ाव
Image Credit : Asianet News

शेयर बाजार में आखिरी घंटे में बड़ा उतार-चढ़ाव

10 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के नियमित समय में दबाव के बाद आखिरी क्लोजिंग ऑक्शन में सेंसेक्स और निफ्टी में अचानक तेजी आई। अंत में Sensex करीब 0.19% और Nifty 0.20% की बढ़त के साथ बंद हुए।

711
भारत में सितंबर की बारिश 26% कम
Image Credit : Chatgpt

भारत में सितंबर की बारिश 26% कम

IMD के आंकड़ों के आधार पर भारत में सितंबर की बारिश को लेकर चिंता बढ़ी। 1 से 9 सितंबर के बीच देश में 44.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 59.9 मिमी है। यानी बारिश 26% कम रही। पूरे मानसून सीजन का घाटा भी करीब 15% तक पहुंच गया है।

811
त्योहारों से पहले चीनी की कीमत पर सरकार की नजर
Image Credit : Asianet News

त्योहारों से पहले चीनी की कीमत पर सरकार की नजर

केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को त्योहारों के दौरान पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने और उचित कीमत पर चीनी बेचने को कहा। सरकार ने कीमतों को कंट्रोल करने के लिए 10 लाख मीट्रिक टन शुल्क-मुक्त चीनी आयात की अनुमति दी है। करीब 8 लाख टन के लिए आवेदन भी आ चुके हैं। इस साल लगभग एक दशक बाद ब्राजील से चीनी मंगाया जा रहा है।

911
रेलवे के 20,804 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर
Image Credit : social media

रेलवे के 20,804 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर

10 सितंबर 2026 को रेलवे से जुड़ा बड़ा फैसला सामने आया। करीब 20,804 करोड़ रुपए की लागत वाली रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनका मकसद 9 राज्यों में रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना और भीड़ कम करना है।

1011
रेड फोर्ट ब्लास्ट केस में जूते से जुड़े ट्रिगर का खुलासा
Image Credit : X

रेड फोर्ट ब्लास्ट केस में जूते से जुड़े ट्रिगर का खुलासा

10 सितंबर 2026 को NIA की चार्जशीट से रेड फोर्ट ब्लास्ट मामले में नया खुलासा सामने आया। जांच के मुताबिक- आरोपी उमर उन नबी ने विस्फोट के लिए जूते से जुड़े एक कमांड मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया था। यह हादसा नहीं था बल्कि विस्फोट को जानबूझकर ट्रिगर किया गया था। 2025 के इस हमले में 12 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए थे।

1111
Wipro में AI ने 20 हजार कर्मचारियों के बराबर क्षमता बनाई
Image Credit : X

Wipro में AI ने 20 हजार कर्मचारियों के बराबर क्षमता बनाई

10 सितंबर 2026 को Wipro के CTO के हवाले से बताया गया कि कंपनी में AI के इस्तेमाल से ऐसी क्षमता बनी है जो करीब 20 हजार कर्मचारियों के काम के बराबर है। कंपनी ने इन कर्मचारियों को हटाने के बजाय दूसरी भूमिकाओं में लगाया है। Wipro अब अपने एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को AI से जुड़ी नई स्किल्स की ट्रेनिंग भी दे रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Latest News: 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश में क्या-क्या हुआ? 11 बड़ी खबरें पढ़ें एक क्लिक में
Recommended image2
Weird News: पाकिस्तान टीम को समझा शरणार्थी, 1937 की पेंटिंग में दिखा ‘iPhone’, पढ़ें 10 हैरान करने वाली खबर
Recommended image3
BRICS Summit: सत्तू से 'लीला अमृत' तक, ब्रिक्स में इन खास पकवानों का स्वाद चखेंगे विदेशी मेहमान
Recommended image4
Bank Strike: क्या है 11 सिंतबर को बैंक बंद होने की बड़ी वजह? जिसका 15 साल पुराना है कनेक्शन
Recommended image5
AI 80s Trend: नेताओं पर चढ़ा 80's ट्रेंड का बुखार BJP-कांग्रेस के बीच कैसे बना जंग का अखाड़ा
Related Stories
Recommended image1
BRICS Summit 2026: PM मोदी ने कहा ‘All Set’, अब सात साल बाद होने जा रहा है ये बड़ा मिलन
Recommended image2
Weird News: पाकिस्तान टीम को समझा शरणार्थी, 1937 की पेंटिंग में दिखा ‘iPhone’, पढ़ें 10 हैरान करने वाली खबर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved