कोटा पुलिस और जिले की एसपी तेजस्विनी गौतम की स्पेशल टीम ने खबर मिलते ही बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर रेहान,ऋतिक और एक नाबालिग को पकड़ा लिया है। तीनों को मुंबई लाया जा रहा है।

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान से पकड़ लिया है। तीनों को कोटा रेलवे स्टेशन से जिला एसपी और आईपीएस तेजस्विनी गौतम की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि

यह शूटर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जाना चाहते थे। इसके बाद नेपाल भागना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें उससे पहले ही दबोच लिया। तो आइए इसी मौके पर जानते हैं कौन हैं एसपी तेजस्विनी गौतम?

कौन हैं टाइगर पर फायरिंग करने वाले आरोपी

बता दें कि पकड़े गए तीनों आरपियों की पहचान हो गई है। जिन्हें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग करने के लिए हायर किया था। आरोपियों में 2 हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पहला शूटर 22 साल का ऋतिक, जो मूलरूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। फिलहाल यह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास रहता है और 'रैपिडो' बाइक चलाता था। दूसरा आरोपी 18 साल का रेहान सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं तीसरा आरोपी जो कि नाबालिग है, वह भी सोनीपत जिले का रहने वाला है।

कौन हैं IPS तेजस्विनी गौतम?

  • तेजस्विनी गौतम (IPS Tejaswini Gautam) राजस्थान कैडर की 2013 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।
  • वह वर्तमान में राजस्थान के कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक (SP Kota City) के पद पर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने 28 जुलाई 2025 को कोटा शहर के एसपी के रूप में कार्यभार संभाला था।
  • वह कोटा से पहले जयपुर में डीसीपी, साथ ही अलवर और बीकानेर में एसपी के रूप में तैनात रह चुकी हैं।
  • आईपीएस तेजस्विनी गौतम की पहचान राजस्थान में उनके दबंग और सख्त रवैये के तौर पर होती है।
  • वह नशा विरोधी अभियानों और महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए ज्यादा जानी जाती हैं।

कोटा एसपी ने बताया कैसे पकड़े शूटर

एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट में ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया। राजस्थान पुलिस से लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच तीनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर मुंबई रवाना हो गई है।