ईरान ने अमेरिका-इजराइल पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाकर होर्मुज फिर बंद कर दिया है। US ने कहा इसका कोई सबूत नहीं। इस तनाव से दुनिया में तेल संकट फिर बढ़ सकता है। 

Iran closes Strait of Hormuz: दुनिया में एक बार फिर बड़ी टेंशन शुरू हो गई है। मिडिल ईस्ट (Middle East) से आ रही एक खबर ने पूरी दुनिया के बाजारों और सरकारों को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका से शांति समझौते के बाद ईरान ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसका सीधा असर आपकी और हमारी जेब पर भी पड़ सकता है। ईरान की सेना ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते यानी होर्मुज जलडमरू (Strait of Hormuz) को फिर से हर तरह के जहाजों के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका और इजराइल ने उनका भरोसा तोड़ा है, इसलिए वे यह कदम उठा रहे हैं। इस फैसले से दुनियाभर में हलचल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

US से शांति समझौता, फिर ईरान ने अचानक क्यों लिया यह फैसला?

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान के सैन्य कमांड का कहना है कि लेबनान में जो सीजफायर (युद्धविराम) हुआ था, इजराइल और अमेरिका उसका पालन नहीं कर रहे हैं। ईरान ने इसे 'भरोसे का कत्ल' बताया है। ईरान के 'इलामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने साफ चेतावनी दी है, कि 'कोई भी जहाज इस रास्ते पर आने की गलती न करे। अगर कोई जहाज यहाँ आता है, तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।' ईरान ने यह भी कहा है कि यह तो सिर्फ उनका पहला कदम है। अगर अमेरिका और इजराइल नहीं सुधरे, तो आगे और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

अमेरिका का क्या कहना है?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) का दावा है कि उनके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे लगे कि यह समुद्री रास्ता बंद हुआ है। अमेरिका को अभी भी उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच जो शांति समझौता हुआ था, वह बना रहेगा।

शांति वार्ता के बीच यह ड्रामा क्यों?

यह पूरी टेंशन ऐसे समय पर हुई है जब स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच एक बहुत बड़ी शांति वार्ता (Nuclear Deal Talks) होने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ भी इस मीटिंग के लिए स्विट्जरलैंड पहुँचने वाले हैं। ईरान की टीम भी वहां जा रही है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने इस बातचीत पर कहा कि 'कागजों पर समझौता करना आसान है, असली परीक्षा तब होती है जब उसे जमीन पर लागू करना हो।'

Hormuz बंद होने से दुनिया को क्या डर?

  1. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया की तेल की लाइफलाइन है। दुनिया का लगभग एक-तिहाई (One-Third) कच्चा तेल और गैस इसी छोटे से समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है।
  2. अगर ईरान ने इस रास्ते को सच में पूरी तरह ब्लॉक कर दिया, तो दुनिया भर में कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई रुक जाएगी।
  3. सप्लाई रुकते ही पूरी दुनिया में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) के दाम आसमान छू सकते हैं।