क्या होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना दुनिया को नए ग्लोबल एनर्जी संकट की ओर धकेल रहा है, जहां 20% तेल सप्लाई खतरे में पड़ सकती है? क्या अमेरिका-ईरान टकराव अब इतने खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है कि तेल, गैस और व्यापार की वैश्विक लाइफलाइन ठप हो जाएगी? क्या बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें दुनिया भर में महंगाई, पेट्रोल और बढ़ते बिजली बिलों का नया दौर शुरू करेंगी?

Iran Strait of Hormuz Crisis: मध्य पूर्व (Middle East) से आ रही खबरों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी के बाद, तेहरान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की सबसे कमज़ोर नस पर हाथ रख दिया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील एनर्जी कॉरिडोर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) को पूरी तरह से बंद करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। वाशिंगटन और तेहरान के बीच छिड़ी इस सीधी जंग ने अब एक ऐसे ग्लोबल एनर्जी शॉक (Global Energy Shock) का खतरा पैदा कर दिया है, जिसकी आंच सीधे आपके बजट, देश की जीडीपी और पेट्रोल पंपों तक पहुँचने वाली है। दुनिया इस समय बारूद के ढेर पर बैठी है, और सवाल यह उठ रहा है कि आखिर वैश्विक अर्थव्यवस्था इस बड़े झटके को कब तक झेल पाएगी?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रंप की ओवल ऑफिस से खुली धमकी और बारूदी रात

इस ताज़ा और सबसे खतरनाक तनाव की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी वायुसेना ने लगातार दूसरे दिन ईरान के किश आईलैंड और बंदर अब्बास में भारी हवाई हमले किए। खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडquarters के मुताबिक, इन अमेरिकी हमलों के जवाब में ही उन्होंने होर्मुज को सील करने का फैसला किया है। तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से पत्रकारों के सामने हुंकार भरते हुए कहा: "हम आज उन पर फिर से ज़ोरदार हमला करेंगे। हम वास्तव में एक न्यूक्लियर डील के बेहद करीब थे, लेकिन वे हमें लगातार परेशान कर रहे हैं।"

सीनियर अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने और रुकी हुई बातचीत से व्हाइट हाउस में बढ़ी निराशा के बाद ट्रंप ने ईरान को घुटनों पर लाने के लिए इस सैन्य एक्शन को हरी झंडी दिखाई।

Scroll to load tweet…

"हर जहाज को उड़ा दिया जाएगा..." समंदर में ईरान का खौफनाक फरमान!

ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, देश के टॉप मिलिट्री कमांड ने दो टूक चेतावनी जारी की है कि इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की हिमाकत करने वाले किसी भी कमर्शियल जहाज या ऑयल टैंकर को 'दुश्मन का टारगेट' माना जाएगा और उसे सीधे उड़ा दिया जाएगा। ईरान ने साफ किया है कि अब इस रास्ते से सिर्फ उसके 'दोस्ताना देशों' के जहाजों को ही निकलने की इजाजत होगी। ईरानी मीडिया ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि बंद का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों पर पहले ही हमला किया जा चुका है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को खारिज करते हुए एक्स (X) पर फैक्ट-चेक पोस्ट किया कि कमर्शियल जहाज अभी भी वहां से आ-जा रहे हैं। लेकिन दोनों देशों के इन विरोधाभासी दावों ने वैश्विक बाज़ार में अनिश्चितता का ऐसा माहौल बना दिया है जिससे व्यापारी थर-थर कांप रहे हैं।

Scroll to load tweet…

होर्मुज बंद, दुनिया दहशत में! क्या तेल संकट से थम जाएगी वैश्विक अर्थव्यवस्था?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ एक शिपिंग लेन नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के दिल की धड़कन है। ईरान और ओमान के बीच का यह बेहद पतला समुद्री रास्ता फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत, यूएई और कतर जैसी महाशक्तियां अपना तेल और गैस इसी रास्ते से दुनिया को बेचती हैं। अगर यह रास्ता हफ्तों या महीनों के लिए बंद रहा, तो दुनिया इन 7 विनाशकारी आर्थिक संकटों की चपेट में आ जाएगी:

  1. ग्लोबल ऑयल सप्लाई का पांचवां हिस्सा ठप: हर दिन 20 मिलियन (2 करोड़) बैरल से ज़्यादा तेल यहाँ से गुजरता है। रास्ते के बंद होते ही तुरंत तेल का अकाल पड़ जाएगा।
  2. कच्चा तेल $95 के पार: खबर आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तुरंत 2.47% बढ़कर $95.40 प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड $92.63 प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
  3. अंधेरे में डूब सकते हैं कई देश: दुनिया की 20% लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की सप्लाई यहीं से होती है। कतर से होने वाली इस सप्लाई के रुकने से एशिया और यूरोप में बिजली संकट खड़ा हो जाएगा।
  4. महंगाई का नया वैश्विक रिकॉर्ड: तेल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट आसमान छूएगी, जिससे हर ज़रूरी चीज़ महंगी हो जाएगी।
  5. थाली से गायब होगा खाना: दक्षिण एशिया और अफ्रीका में यूरिया और फर्टिलाइज़र की सप्लाई रुकने से खेती प्रभावित होगी और फूड सिक्योरिटी पर सीधा खतरा मंडराएगा।
  6. ग्लोबल इकोनॉमिक रिसेशन: संयुक्त राष्ट्र (UNCTAD) के मुताबिक, 2026 के लिए तय वैश्विक विकास दर के अनुमान पूरी तरह ध्वस्त हो सकते हैं।
  7. करोड़ों नौकरियां खतरे में: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार, ऊर्जा के इस बड़े झटके से कंपनियों की लागत बढ़ेगी, जिससे विकासशील देशों में बड़े पैमाने पर छंटनी और गरीबी बढ़ेगी।

वाशिंगटन और तेहरान के इस शक्ति प्रदर्शन के बीच अब पूरी दुनिया बंधक बन चुकी है। सुपरमार्केट के शेल्फ़, आपके बिजली के बिल और शेयर बाज़ार की किस्मत अब इस बात पर टिकी है कि यह समुद्री गतिरोध आने वाले दिनों में क्या मोड़ लेता है।