MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Iran-US War: ईरान बोला- इन 3 शर्तों पर ही खत्म हो सकती है जंग, कतर के जरिए ट्रंप तक पहुंचा संदेश

Iran-US War: ईरान बोला- इन 3 शर्तों पर ही खत्म हो सकती है जंग, कतर के जरिए ट्रंप तक पहुंचा संदेश

Iran US War Latest News: ईरान ने अमेरिका से जंग खत्म करने का रास्ता साफ कर दिया है। तेहरान ने शांति के लिए अपनी 3 शर्तें कतर के जरिए वॉशिंगटन तक पहुंचा दी हैं। अब गेंद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाले में है। जानिए ये तीनों शर्तें क्या हैं..

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 19 2026, 11:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जंग खत्म करने के लिए ईरान की 3 शर्तें क्या हैं?
Image Credit : X

जंग खत्म करने के लिए ईरान की 3 शर्तें क्या हैं?

ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई (Mohsen Rezaei) ने अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में बातचीत को लेकर तेहरान का पक्ष बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए ईरान ने अपनी शर्तें मध्यस्थों को बता दी हैं। रेजाई के मुताबिक, ईरान की तीन मुख्य मांगें हैं- हर मोर्चे पर युद्ध खत्म हो, ईरान के फ्रीज किए गए फंड रिलीज किए जाएं और नौसैनिक नाकाबंदी खत्म की जाए। ये शर्तें कतर के जरिए अमेरिका तक पहुंचाई गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कतर और पाकिस्तान कर रहे हैं बातचीत में मदद
Image Credit : X

कतर और पाकिस्तान कर रहे हैं बातचीत में मदद

रेजाई ने कहा कि कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के साथ बातचीत जारी है। ईरान ने इन्हीं चैनलों के जरिए अमेरिका के सामने अपनी स्थिति रखी है। अब तेहरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाब का इंतजार कर रहा है। यानी फिलहाल बातचीत की दिशा आगे क्या होगी, ये अमेरिका के अगले कदम पर भी निर्भर करेगी।

Related Articles

Related image1
Trump-Fed टकराव, Iran War और India-Pak Clash से मक्का ड्रोन अटैक तक, आज की 10 बड़ी खबरें कौन सी?
Related image2
Iran Janfada Rally: गोद में बच्चा, हाथ में AK-47...10 PHOTO में देखें ईरानी महिलाओं ने क्यों उठाए हथियार?
35
जरूरत पड़ी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार- ईरान
Image Credit : X

जरूरत पड़ी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार- ईरान

मोहसेन रेजाई ने बातचीत के साथ सैन्य तैयारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर कूटनीति से रास्ता नहीं निकलता है तो ईरान जंग के लिए तैयार है। उन्होंने अमेरिका की ओर से दी जाने वाली धमकियों को लेकर भी कहा कि इससे कोई खास नतीजा नहीं निकलेगा। रेजाई ने दावा किया कि ईरान अमेरिकी सैन्य क्षमता की कमजोरियों को समझता है और अमेरिकी हमलों का जवाब देने के लिए पहले से ज्यादा तैयार है।

45
अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के पास मिसाइल टेस्ट का दावा
Image Credit : Getty

अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के पास मिसाइल टेस्ट का दावा

रेजाई ने ईरान की सैन्य तैयारी का उदाहरण देते हुए कहा कि हाल में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के पास एंटी-शिप मिसाइल का टेस्ट किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान पर हमला होता है तो उसका जवाब अमेरिकी ठिकानों और क्षेत्र में अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर दिया जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि ईरान पहले से ज्यादा मजबूत जवाब देने की स्थिति में है। ये सभी दावे रेजाई के बयान पर आधारित हैं।

55
सऊदी अरब-हूती संघर्ष पर भी बोला ईरान
Image Credit : X

सऊदी अरब-हूती संघर्ष पर भी बोला ईरान

अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष के अलावा रेजाई ने सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी लड़ाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ईरान इस संघर्ष को भी खत्म होते देखना चाहता है। रेजाई के मुताबिक, उन्हें लगता है कि हूती भी सऊदी अरब के साथ किसी समझौते तक पहुंचने में रुचि रखते हैं। इस तरह ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के लिए अपनी शर्तें रखने के साथ क्षेत्र के दूसरे संघर्ष को लेकर भी अपना रुख सामने रखा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
विश्व समाचार
ईरान
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
भारत के ‘Edison’ ने कैसे रचा इनोवेशन का इतिहास? G.D. Naidu की अनसुनी कहानी
Recommended image2
CM सम्राट ने किसे दान की 1 महीने की सैलरी, जानिए कितना है बिहार के मुख्यमंत्री का वेतन
Recommended image3
Now Playing
UPI पर मचा घमासान! संजय राउत का PM मोदी पर बड़ा हमला, ‘अमेरिका को दे रहे Protection Money!’
Recommended image4
Saudi Arabia: रियाद एयरपोर्ट के पास उठता दिखा काला धुआं, क्या हूतियों ने किया हमला? देखें VIDEO
Recommended image5
DUSU Election Results: कौन हैं दीपांशु शौकीन? जो ABVP और NSUI को हराकर बने वाइस प्रेसिडेंट
Related Stories
Recommended image1
Trump-Fed टकराव, Iran War और India-Pak Clash से मक्का ड्रोन अटैक तक, आज की 10 बड़ी खबरें कौन सी?
Recommended image2
Iran Janfada Rally: गोद में बच्चा, हाथ में AK-47...10 PHOTO में देखें ईरानी महिलाओं ने क्यों उठाए हथियार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved