मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष में 2400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान में 1000 मौतें दर्ज हुई हैं। सऊदी अरब ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिससे युद्ध के और ज्यादा भड़कने की संभावना दिख रही है। जानते हैं किस देश में कितनी जानें गईं। 

Iran-Israel-US War Latest Death Toll Update: ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी युद्ध में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे मिडिल-ईस्ट में अब तक 2455 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इन आंकड़ों की पूरी तरह पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। आइए जानते हैं अब तक किस देश में कितनी मौतें हुईं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लेबनान: 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक 2 मार्च से शुरू हुए संघर्ष में अब तक 1001 लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान की ओर से हिज्बुल्लाह द्वारा इजरायल पर हमले के बाद इजरायल लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

ईरान: नागरिकों और बच्चों की बड़ी संख्या में मौत

ईरान ने हाल के दिनों में नए आंकड़े जारी नहीं किए हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ईरान में 28 फरवरी के बाद से 1444 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 200 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं।

इराक: 47 लोगों की जान गई

इराक में अब तक कम से कम 47 लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के सैनिक शामिल हैं। इसके अलावा इराकी कुर्दिस्तान में एक हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की भी मौत हुई।

इजराइल: नागरिक और सैनिक हताहत

इजराइल में अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। 9 लोग बेत शेमेश में मिसाइल हमले में मारे गए। 2 सैनिक साउथ लेबनान में मारे गए।

अमेरिका: 13 सैनिकों की मौत

ईरान के साथ लड़ाई में अब तक अलग-अलग एयरबेस पर तैनात 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। 6 सैनिक इराक में विमान दुर्घटना में मारे गए, जबकि 6 सैनिक कुवैत में ईरान के हमले में मारे गए।

UAE: संयुक्त अरब अमीरात में 8 मौतें

संयुक्त अरब अमीरात में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। अबू धाबी में एक इंटरसेप्टेड मिसाइल के मलबे से एक पाकिस्तानी नागरिक की भी जान गई।

कुवैत: 6 लोगों की जान गई

कुवैत में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें एक 11 साल की बच्ची भी शामिल है, जिसकी मौत मिसाइल के टुकड़ों से लगी चोट के कारण हुई।

ओमान: ड्रोन और समुद्री हमले में दो लोगों की जान गई

ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा सोहर जिले में ड्रोन हादसे में दो विदेशी नागरिकों की भी जान गई।

सऊदी अरब: मिसाइल हमले में 2 की मौत

सऊदी अरब के अल-खर्ज शहर में एक रिहायशी इमारत पर मिसाइल गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।

बहरीन: हमलों में दो लोगों की मौत

बहरीन में सलमान इंडस्ट्रियल सिटी में मिसाइल मलबे से एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके अलावा राजधानी मनामा में हुए हमले में 29 वर्षीय महिला की जान चली गई।