सोशल मीडिया पर एक अनोखा मनी केक वीडियो वायरल हो रहा है। बर्थडे गर्ल ने जैसे ही केक पर लगा छोटा पेड़ खींचा, अंदर से 100, 200 और 500 रुपये के नोटों की लंबी माला निकलने लगी। वीडियो में उसका रिएक्शन लोगों का दिल जीत रहा है।
जन्मदिन पर केक काटना तो आम बात है, लेकिन क्या हो जब केक के अंदर ऐसा सरप्राइज छिपा हो कि पूरी पार्टी की लाइमलाइट उसी पर आ जाए? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। पहली नजर में यह एक खूबसूरत और सामान्य बर्थडे केक लगता है, लेकिन इसके अंदर छिपा राज देखकर लोग हैरान रह गए।
यह वीडियो इंस्टाग्राम के Rohika_unplugged पेज पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “केक हो तो ऐसा, वरना न हो।” वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस बात से काफी हद तक सहमत नजर आ रहे हैं।
पेड़ खींचते ही शुरू हुआ असली सरप्राइज
वीडियो में केक के ऊपर सजावट के लिए एक छोटा सा प्लास्टिक का पेड़ लगाया गया है। शुरुआत में यह सिर्फ डिजाइन का हिस्सा दिखाई देता है। लेकिन जैसे ही बर्थडे गर्ल उस पेड़ को हल्के से खींचती है, केक के अंदर से नोटों की एक लंबी लड़ी बाहर निकलने लगती है। सरप्राइज यहीं खत्म नहीं होता। एक के बाद एक नोट निकलते जाते हैं और देखने वाले इंतजार करते रह जाते हैं कि आखिर यह मनी माला खत्म कब होगी। वीडियो में 100, 200 और 500 रुपये के नोट दिखाई देते हैं, जो इस अनोखे बर्थडे सरप्राइज को और खास बना देते हैं।
यह भी पढ़ें: आसमान से दिखी नेपाल की तबाही! Before-After वीडियो में ग्यिरोंग पोर्ट का बदला नक्शा देखिए
बर्थडे गर्ल की खुशी ने जीता दिल
इस खास सरप्राइज की सबसे प्यारी बात बर्थडे गर्ल परिका का रिएक्शन रहा। जैसे-जैसे केक से नोटों की लड़ी निकलती गई, उनके चेहरे की खुशी भी बढ़ती गई। उनकी मुस्कान और हंसी देखकर साफ समझ आता है कि यह सरप्राइज उनके लिए कितना यादगार बन गया। वीडियो के साथ केक बनाने वाले की ओर से भी खुशी जाहिर की गई कि जब बर्थडे गर्ल इतनी खुश हो, तो मेहनत सफल हो जाती है।
सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आया आइडिया
यह अनोखा ‘मनी केक’ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग इस क्रिएटिव आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसे यूनिक बर्थडे सरप्राइज बताया, तो किसी ने इसे तैयार करने वाले और बर्थडे प्लान करने वालों की तारीफ की। एक साधारण दिखने वाला केक, उसके अंदर छिपा खास सरप्राइज और बर्थडे गर्ल की दिल खोलकर निकली खुशी—शायद यही वजह है कि यह वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा है।
यह भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़, बिहार में क्यों बढ़ जाती है टेंशन? हिमालय की इन नदियों में छिपा है पूरा राज
