Mumbai School Bus Accident : मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक चलती स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिर गया। जिसमें एक छात्र की मौत तो कई घायल हुए हैं।
मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस पर सड़क किनारे लगा एक पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया, जिससे 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य बच्चे घायल हो गए।बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) के मुताबिक, यह घटना चेंबूर के रोड नंबर 11 पर हेरिटेज प्राइड के पास दोपहर करीब 2:58 बजे हुई।

यूनिवर्सल हाई स्कूल के छात्र घर लौट रहे थे
- रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क किनारे लगा एक पीपल का पेड़ अचानक उखड़ गया और मेक फोर्स कंपनी की एक स्कूल बस पर जा गिरा। उस वक्त बस में यूनिवर्सल हाई स्कूल के छात्र सवार थे।
- अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त बस में 12 बच्चे थे। बस के कंडक्टर और स्थानीय लोगों ने फौरन हरकत में आते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया।
5 और मासूमों की हालत है सीरियस
- बचाए गए बच्चों में से चार को मामूली चोटें आईं, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी पांच घायल छात्रों को तुरंत इलाज के लिए ज़ेन अस्पताल ले जाया गया।
- ज़ेन अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, गंभीर रूप से घायल छात्र, जिसकी पहचान विहान श्रीवास्तव (11) के रूप में हुई है, को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चार घायल बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।


