देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने पुणे की वरिष्ठ बॉटनी टीचर Manisha Gurunath Mandare को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में उन्हें बायोलॉजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
देशी की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नीट का पेपरलीक को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे और गिरफ्तारियां हो रही हैं। अब तक इस केस में 9 लोग पकड़े जा चुके हैं। लेकिन इस मामले में सीबीआई के हाथ एक बड़ी सफलता लगी । केंद्रीय जांच एजेंसी ने पुणे की सीनियर टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिसे नीट-यूजी 2026 के बायोलॉजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जांच एजेंसी ने पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस केस में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

कौन है नीट बॉटनी टीचर मनीषा गुरूनाथ मंडारे?
मनीषा मंडारे मूल रुप से महाराष्ट्र की रहने वाली बताई जाती है। जो कि पुणे के शिवाजीनगर में स्थित मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में बॉटनी की लेक्चरर हैं। मनीषा को बॉटनी का एक्सपर्ट माना जाता है, जिसके पास सलाह लेने के लिए दूर दूर से छात्र आते थे। इतना ही नहीं उन्हें पिछले 6 सालों से नीट एग्जाम का पेपर तैयार करने के लिए बुलाया जाता था। यानि वह काफी इंटेलिजेंट्स भी मानी जाती है। जिनको इस बार भी एनटीए ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में बतौर एक्सपर्ट नियुक्त किया था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर उन्होंने पेपर लीक क्यों किया। साथ ही यह काम वह कितने समय से कर रही हैं।
मनीषा पुणे में चलाती थी एक NEET की स्पेशल कोचिंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि मनीषा मंडारे ने नीट पेपर से पहले अप्रैल 2026 के दौरान पुणे में नीट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक स्पेशल कोचिंग चलाई थी। यह कोचिंग मनीषा वाघमारे (जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है) के घर पर संचालित होती थी। जिसमें गिने चुने कुछ नीट अभ्यर्थी ही आते थे। जहां मनीषा के जरिए क्लास में छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल समझाए जाता था। साथ ही उन्हें नोटबुक में लिखवाकर मार्क करवाया जाता था कि यह प्रश्न परीक्षा में आएंगे। इसलिए इनको ध्यान से पढ़ लेना। इतना ही नहीं इनकी 100 % आने की गारंटी भी दी थी।
नीट पेपरलीक का एक और मास्टरमाइंड अरेस्ट
बता दें कि सीबीआई ने मनीषा की गिरफ्तारी के दौरान उनके घर से कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं इस केस में नीट पेपरलीक के एक और मास्टरमाइंड महाराष्ट्र के लातूर निवासी केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 5 आरोपियों को अदालत में पेश भी किया गया है।


