NEET Re-Exam : NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार दोपहर 2 बजे देशभर के 14 शहरों में बने 5,440 केंद्रों पर शुरू हुई, जिसमें 22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। 

अहमदाबाद (गुजरात) : NEET-UG 2026 की दोबारा री-एग्जाम आज रविवार 21 जून को दोपहर 2 बजे से शुरू हो गया है। इस दौरान देशभर में 14 शहरों में बने 5,440 केंद्रों पर 22 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन एग्जाम हाल में एंट्री के लिए नीट उम्मीदवारों के लिए कड़ी सुरक्षा कवच से गुजरना पड़ा। पुलिस के जवानों और टीचर्स ने एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के साथ स्टूडेंट्स की तलाशी ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीट सेंटर सख्ती के बाद दी गई एंट्री

  • लड़कियों की नोज पिन निकाली गई और छात्रा की नाक पर टेप चिपकाया गया।
  • लड़कों के हाथ का कलवा भी निकाला गया। साथ में कड़े और स्मार्ट वॉच भी निकाली।
  •  छात्राओं के इयररिंग्स तक उतरवा लिए गए। 
  • कई सेंटर पर कैंडिडेट्स की टी-शर्ट पर लगे मेटल के बटन और हाथों में बंधे धागे काटे गए।
  • वहीं एक सेंटर पर तो छात्र फुल बाजू टीशर्ट पहनकर आया तो उसकी शर्ट की बाजू काटकर उसे अंदर भेजा।
  • वहीं कई सेंटर पर मुस्लिम छात्राओं को हिजाब उतारने के बाद एंट्री दी गई। 

हैदराबाद में एग्जाम से पहले छात्रा ने किया सुसाइड

बता दें कि हैदराबाद में 19 साल की एक NEET छात्रा ने री-एग्जाम के डर से सुसाइड कर लिया। यानि परीक्षा से कुछ घंटों पहले उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह दोबारा नीट की परीक्षा नहीं देना चाहती थी। क्योंकि उसको इसका डर सता रहा था।

सेंटर की पार्किंग तक पुलिसवाले तैनात

  • नीट परीक्षा लेकर गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को दोपहर 2 बजे से परीक्षा शुरू हो चुकी है। अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के कराने के लिए पुलिसकर्मियों, नोडल अधिकारियों और निगरानी टीमों को तैनात किया है। पुलिस पार्किंग की व्यवस्था संभाल रही थी और एंट्री पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी।
  • एग्जाम सेंटर के मेन गेट पर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एजेंसी के सुपरवाइजर और स्टाफ को लगाया गया है। जिनकी मदद के लिए पुरुष और महिला पुलिसकर्मी भी हैं। सभी सरकारी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं ताकि परीक्षा कोई गड़बड़ी नहीं हो।

चंडीगढ़ में भी टाइट सुरक्षा के बीच शुरू परीक्षा

  • इसी तरह, चंडीगढ़ में डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर सीनियर और नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि वे व्यवस्था की निगरानी कर सकें और परीक्षा शांति से हो।
  • उन्होंने कहा, "हर सेंटर पर नोडल अधिकारियों के साथ एक सीनियर अधिकारी को तैनात किया गया है। हमें उम्मीद है कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से होगी।

यूपी में चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस

  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी छात्र NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी है।
  • एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) शिव हरि मीणा ने बताया कि वाराणसी पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। इसके लिए अलग-अलग विभागों के साथ मीटिंग की गई और अधिकारियों ने खुद ज़मीन पर जाकर इंतजामों को परखा।
  • उन्होंने कहा तय प्रोटोकॉल के मुताबिक पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जिसमें ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भी खास व्यवस्था शामिल है।