सोनिया गांधी की किताब पर विवाद के बीच सांसद पप्पू यादव ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या पर अदालत का फैसला सबको स्वीकारना चाहिए। साथ ही उन्होंने BJP पर तनाव फैलाने और सनातन को बांटने का आरोप भी लगाया।
सोनिया गांधी की किताब में बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े खुलासों को लेकर देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सोनिया गांधी का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि अयोध्या मामले में अदालत के फैसले को सभी को स्वीकार करना चाहिए और इसे लेकर समाज में तनाव नहीं फैलाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को संविधान, सर्वधर्म समभाव और मानवता से जोड़ते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने अपने अनुभव और विचार साझा किए हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से सोनिया गांधी के बयान पर उठाए गए सवालों के जवाब में पप्पू यादव ने संघ और बीजेपी पर सनातन को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कुछ धार्मिक चेहरों के बयानों का जिक्र करते हुए बीजेपी से सवाल पूछे। इस पूरे विवाद पर पप्पू यादव ने क्या-क्या कहा, देखिए यह रिपोर्ट।













