PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर संगीतकार अमन पंत और स्नेहा शंकर ने स्पेशल ट्रिब्यूट सॉन्ग 'आशीर्वाद का दीया' लॉन्च किया है। यह गाना राष्ट्र सेवा में उनके 25 वर्षों के योगदान को समर्पित एक संगीतमय ट्रिब्यूट है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखें VIDEO।
PM Modi Birthday Special Song: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर देश भर से शुभकामनाएं आ रही हैं, लेकिन इस बार संगीत जगत की हस्तियों ने उनके लिए कुछ बेहद खास तैयार किया है। गायक और संगीतकार अमन पंत और स्नेहा शंकर ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक भावुक और प्रेरणादायक गाना 'आशीर्वाद का दीया' जारी किया है। यह सिंगल 15 सितंबर को रिलीज हुआ और सोशल मीडिया पर आते ही तेज़ी से वायरल हो रहा है।
'Ashirwad Ka Diya' Song में क्या है खास?
इस खास ट्रिब्यूट को लेकर स्नेहा शंकर ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से पीएम मोदी को बिना थके देश की सेवा करते देख रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम हमेशा से उनके लिए कुछ खास समर्पित करना चाहते थे और आज हमें यह मौका मिल ही गया।" कलाकारों के मुताबिक, यह गाना राष्ट्र सेवा में उनके 25 सालों के बेमिसाल योगदान को एक संगीतमय सलाम है।
17 सितंबर को जल रहा है 'आशीर्वाद का दीया'
सोशल मीडिया पर #AshirwadKaDiya हैशटैग के साथ इस गाने को शेयर किया जा रहा है। कलाकार अमन पंत और स्नेहा शंकर ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए फैंस से भी 17 सितंबर को पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए एक दीया जलाने की अपील की है। लोग इस ट्रिब्यूट सॉन्ग को काफी पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
PM Modi Birthday पर 'आशीर्वाद का दीया'
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' नाम से एक अलग सार्वजनिक अभियान भी चलाया जा रहा है। बीजेपी ने 17 सितंबर की शाम लोगों से घरों में दीया जलाने की अपील की है। यह कार्यक्रम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके से जोड़ा गया है। अब 'Ashirwad Ka Diya' गाने का VIDEO भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। गाने में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान और शुभकामना का संदेश पेश किया गया है।


