- Home
- News
- Prateek Yadav : बेटियों को सीने से चिपकाए पति के शव को एकटक देखती रहीं Aparna, सबसे दर्दनाक तस्वीरें
Prateek Yadav : बेटियों को सीने से चिपकाए पति के शव को एकटक देखती रहीं Aparna, सबसे दर्दनाक तस्वीरें
प्रतीक यादव की मौत किस वजह से हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल चुका है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। खासकर पत्नी अपर्णा यादव और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुख की इस घड़ी में उन्हें हिम्मत देने और शोक व्यक्त करने सीएम योगी भी पहुंचे।

प्रतीक यादव के परिवार की सबसे दर्दनाक तस्वीर
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अचानक बुधवार सुबह हुई मौत से यूपी की सियासत का हर राजनेता दुखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश और डिंपल यादव तक दुख की इस घड़ी में शोक जताने और परिवार से मिलने पहुंचे। यूपी के तमाम बड़े दिग्गजों ने घर पहंचकर प्रतीक को भारी मन से पुष्पांजलि अर्पित की। इसी बीच पत्नी अपर्णा यादव भी अपने बेटियो को सीने से चिपकाए आंसू बहाती नजर आईं।

दुख की घड़ी में सीएम योगी भी पहुंचे
तस्वीर में नजर आ रहे उत्तर प्रदेश के मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। जो प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। साथ ही पत्नी अपर्णा यादव और बेटियों को हिम्मत दी और कहा सरकार इस दुखी इस घड़ी में आपके साथ है।
भाई की मौत पर अखिलेश यादव भी दुखी
तस्वीर में नजर आ रहे यूपी के पूर्व सीएम और मुलायम सिंह यादव के बड़े यादव अखिलेश यादव हैं। जो छोटे भाई प्रतीक की मौत सुनकर तुरंत उनके घर पहुंचे। साथ ही अखिलेश यादव भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुएकहा- यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। परिवार के लोग जो कहेंगे, हम मानेंगे। शाम को अखिलेश ने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी।
असम से लखनऊ आईं अपर्णा यादव
बता दें कि जिस वक्त प्रतीक यादव की मौत हुई उनकी पत्नी लखनऊ में नहीं थीं। वह असम गई हुई थीं। माना जा रहा है कि वह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की शपथ समारोह में गुवाहाटी पहुंची होंगी। जैसे ही यह दुखद खबर उनको पता चली तो वह तुरंत असम से लखनऊ के लिए रवाना हुईं। यह तस्वीर लखनऊ एयरपोर्ट की है।
लखनऊ में होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
बता दें कि पोस्टमॉर्टम के बाद प्रतीक यादव का पार्थिक शरीर उनके घर आ गया है। कल गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे पिपरा घाट पर अंतिम संस्कार होगा। इसी बीच अपर्णा यादव को हिम्मत देने और पुष्पाजंलि अर्पित करने राजनेता से लेकर आम आदमी तक पहुंच रहे हैं।
यह सबसे दुखद तस्वीर
यह सबसे दुखद तस्वीर है, जिसमें अपर्णा यादव अपनी बेटियों के साथ बदहास हालत में नजर आ रही हैं। वह कभी बेटियों को संभालती तो कभी उनसे लिपटकर रोने लगतीं। जैसे ही प्रतीक की बॉडी के पास पहुंचीं तो एकटक चेहरा निहारती रहीं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

