Prateek Yadav Death Latest Update :प्रतीक यादव की अचानक मौत से यूपी के सबसे बड़े सियासी सपा परिवार में मातम पसरा हुआ है। अखिलेश यादव से लेकर डिंपल यादव तक दुखी हैं। मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। जहरीले पदार्थ के सेवन और गंभीर बीमारी की आशंका के चलते पुलिस जांच कर रही है लेकिन इस घटना ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।
बुधवार सुबह यूपी के सबसे बड़े सियासी परिवार यानि मुलायम सिंह यादव के परिवार से आई खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। न्यूज थी कि अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की मौत हो गई है। सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया कि आखिर ये कब और कैसे हो गया। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक इसकी ही चर्चा हो रही है कि अभी तो वह महज 38 साल के ही थे, अचानक से ऐसा क्या होगा। तो बताते चलें कि शुरूआती जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रतीक कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसका वो ट्रीटमेंट भी ले रहे थे।

फेफड़ों की बीमारी या कोई और वजह?
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक- प्रतीक यादव फेफड़ों की गंभीर बीमारी और क्लॉटिंग की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें हाल ही में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार सुबह सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
“सस्पेक्टेड पॉइजनिंग” की आशंका के बीच जांच शुरू
लखनऊ सिविल अस्पताल की शुरुआती जानकारी में तो यह भी बताया जा रहा है कि “सस्पेक्टेड पॉइजनिंग” यानी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका भी जताई गई है। इसी वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया और डॉक्टरों का पैनल जांच कर रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी Prateek Yadav की मौत का राज
वहीं पुलिस ने मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक परिवार या प्रशासन की ओर से मौत की अंतिम वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि आखिर प्रतीक यादव की मौत वजह क्या है, बीमारी से हुई या किसी अन्य कारण से, फिलहाल पूरे यादव परिवार में मातम पसरा हुआ है।
प्रतीक की मौत पर क्या बोले बड़े भाई अखिलेश
भाई प्रतीक यादव की मौत पर अखिलेश यादव भी उनके घर पहुंचे हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम कानूनी कार्रवाई में साथ देंगे, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कराई गई है। उसमें प्रतीक की जान की वजह पता चलेगी। प्रतीक को मेरे बहुत करीब था, बचपन से हम एक दूसरे को जानते थे। लेकिन अचानक से यह खबर सुनी तो होश उड़ गए। फिलहाल इस मामले में मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं।


