
Prateek Yadav Passes Away: टोपी संभालते और लड़खड़ाते PM हाउस पहुंचे Akhilesh Yadav, सैफई में सन्नाटा
उत्तर प्रदेश की सियासत के 'गढ़' कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्हें 'ब्रॉट डेड' घोषित किया गया, जिससे समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। एक तरफ अखिलेश यादव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे, वहीँ दूसरी और अखिलेश के पैतृक गांव सैफई में मातम छाया हुआ है।