Pune Murder Case: पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अगर केतन बच जाता तो सिया ने एक और दूसरा प्लान बना रखा था।

पुणे (महाराष्ट्र): बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। मामले की जांच कर रही लोनावला ग्रामीण पुलिस को इस मर्डर केस में कई अहम सुराग मिले हैं। वहीं एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि अगर मंगेतर पहाड़ी पर स्थित लोहगढ़ किले से धक्का देने से भी बच जाता तो सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या के लिए एक और बैकअप यानी प्लानक B तैयार कर रखा था। जिसमें तो मौत निश्चित थी, जो बेहद खतरनाक भी था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या था सिया का केतन को मारने के लिए प्लान बी

पुलिस जांच में जो समाने आया है उसके मुताबिक, अगर किसी तरह केतन पहाड़ी से बच जाता तो सिया और उसके प्रेमी ने इसके लिए मौत का दूसरा पॉइंट भी ढूंढ लिया था। यह प्लान था केतन का खतरनाक एक्सीडेंट कराना, जिसके लिए दोनों ने 20 जून की तारीख तक डिसाइड कर ली थी। जिसके लिए उन्होंने फर्जी सड़क हादसे की कहानी भी रच ली थी।

सांप का बोलकर केतन को मारने का था प्लान

जांच के अनुसार, 31 मई को सिया और केतन लोहगढ़ किले पर गए थे। वहां केतन को एक खतरनाक जगह के पास बैठा देखकर सिया के मन में कथित तौर पर पहली बार मारने का ख्याल आया। सिया ने 14 जून को भी केतन को मारने की कोशिश की थी, जब सिया ने कथित तौर पर उसे किले से धक्का दिया था। लेकिन वह किसी तरह बच गया था। जब केतन ने सिया को बोला कि धक्का क्यों दिया तो उसने सांप का बहाना बताते हुए कहा कि आपके पास सांप आ रहा था, मैंने धक्का देकर आपकी जान बचाई है।

अब सिया और चेतन जेल में बंद

पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले, सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे। वहां उन्होंने कथित तौर पर केतन को लोहगढ़ किले से धक्का देकर मारने की योजना बनाई थी। पहली बार 14 जून को कोशिश की, जिसमें सफल नहीं हो पाए तो 20 जून को फिर से प्लान बनाया और किले से नीचे धक्का दे दिया। इसके बाद पुलिस ने पहले इसे हादसे के रूप में दर्ज किया। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो यह एक मर्डर निकला तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों सात दिन की पुलिस हिरासत में हैं।

होटल से किले तक का पूरा प्लान

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल इस रिश्ते से खुश नहीं थी। क्योंकि वह चेतन चौधरी से शादी करना चाहती थी। लेकिन सिया पर केतन से शादी करने के लिए परिवार का दबाव था। इसलिए उसने हां बोल दिया था। लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह इतनी खतरनाक वारदात की प्लानिंग कर रही थी।

बताया जाता है कि सिया और आरोपी चेतन चौधरी के बीच करीबी रिश्ता था। दोनों पिछले साल एक दिवाली पार्टी में मिले थे। पिछले कई महीनों से दोनों लगातार संपर्क में थे और केतन अग्रवाल को दूर करने की योजना बना रहे थे।

इसी प्लान के तहत सिया ने अपने प्री बर्थडे सेलिब्रेशन का प्लान बनाया। इसके लिए वह केतन को 31 मई को पुणे के लोहगढ़ किले पर ले गई। जहां से केतन की धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया।