Baljinder Singh Punjab Diwali Bumper Winner 2026: 15 साल से हर त्योहार पर खरीद रहे थे 500 रुपये का लॉटरी टिकट, फिर एक दिन ऐसा क्या हुआ कि मोहाली के टिपर ड्राइवर बलजिंदर सिंह की किस्मत चमक गई और हाथ लगे पूरे 12 करोड़ रुपये? जानिए पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी 2026 विजेता बलजिंदर सिंह की कहानी।
Who is Punjab Diwali Bumper Lottery Winner 2026: 15 साल तक हर त्योहार पर 500 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदते रहे, लेकिन इस उम्मीद के बारे में परिवार को भी नहीं बताया। आखिरकार किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि एक झटके में 12 करोड़ रुपये का इनाम मिल गया। पंजाब के मोहाली के रहने वाले टिपर ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2026 का पहला पुरस्कार जीत लिया है। उनकी इस जीत से परिवार ही नहीं, पूरा गांव जश्न मना रहा है।
कैसे चमकी बलजिंदर सिंह की किस्मत?
मोहाली के डेराबस्सी इलाके के हम्यूंपुर गांव में रहने वाले बलजिंदर सिंह पेशे से टिपर ट्रक ड्राइवर हैं। उनके पास थोड़ी खेती की जमीन भी है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बलजिंदर साल 2010 से लगातार त्योहारों के मौके पर लॉटरी का टिकट खरीदते आ रहे थे। हर बार उन्हें उम्मीद रहती थी कि शायद इस बार किस्मत उनका साथ दे दे। खास बात यह है कि वह परिवार को भी अपनी इस आदत के बारे में नहीं बताते थे। इस बार उन्होंने जीरकपुर की एक लॉटरी दुकान से 500 रुपये का पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर टिकट खरीदा था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यही टिकट उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा।
ये भी देखें- Punjab State Lottery Result 17 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विजेता? देखें लिस्ट
कैसे मिली 12 करोड़ रुपये जीतने की खबर?
पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ 16 नवंबर को निकाला गया था। सोमवार रात जब बलजिंदर को नतीजे की जानकारी मिली तो उन्हें पता चला कि पहला इनाम उनके नाम है। 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की खबर ने उन्हें और उनके परिवार को हैरान कर दिया। इसके बाद मंगलवार को वह लॉटरी विभाग के कार्यालय पहुंचे और पुरस्कार की रकम हासिल करने के लिए जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की।
12 करोड़ रुपये मिलने के बाद क्या करेंगे बलजिंदर?
इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद बलजिंदर की पहली प्राथमिकता अपने बच्चों का भविष्य है। उन्होंने बताया कि वह इनाम की एक बड़ी रकम दोनों बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करना चाहते हैं। यानी 15 साल से देख रहे जिस सपने ने उन्हें करोड़पति बनाया, अब वह अपनी इस जीत से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखना चाहते हैं।
गांव में जश्न, घर पहुंचकर बधाई दे रहे लोग
बलजिंदर के 12 करोड़ रुपये जीतने की खबर जैसे ही हम्यूंपुर गांव पहुंची, लोगों का उनके घर आना शुरू हो गया। परिवार को बधाइयां दी गईं और गांव में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।










