MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • रायबरेली मर्डर मिस्ट्री: सिर गायब, नाले में लाश… आखिर किसने किया कत्ल?

रायबरेली मर्डर मिस्ट्री: सिर गायब, नाले में लाश… आखिर किसने किया कत्ल?

रायबरेली में सनसनी फैलाने वाली वारदात सामने आई है। भांजी के घर आया एक मेहमान रहस्यमय ढंग से लापता हुआ और बाद में नाले में उसका सिर कटा शव मिला। पुलिस जांच में जुटी है, इलाके में दहशत का माहौल है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 09 2026, 01:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Meta Ai

भांजी के घर आया था मेहमान, नाले में मिला सिर कटा शव… रायबरेली की वारदात से कांपा इलाका

जिस घर में मेहमान बनकर कदम रखा गया हो, वहीं से अगर मौत की कहानी शुरू हो जाए तो वह सिर्फ एक हत्या नहीं रहती, बल्कि इंसानियत पर गहरा सवाल बन जाती है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से सामने आई यह वारदात इतनी निर्मम है कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक युवक की न सिर्फ बेरहमी से हत्या की गई, बल्कि शव को घसीटते हुए नाले में फेंक दिया गया और सिर अपने साथ ले जाया गया।

यह दिल दहला देने वाली घटना जायस थाना क्षेत्र के मुखेतिया गांव के पास, बांदा–टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ दूरी पर स्थित नईया नाले की है। गुरुवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब नाले में बिना सिर का शव देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Meta Ai

150 मीटर तक घसीटा गया शव, सिर ले गए हत्यारे

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले युवक का गला काटकर सिर धड़ से अलग किया और फिर शव को करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए नईया नाले में फेंक दिया। घटनास्थल से नाले तक खून के निशान साफ दिखाई दे रहे थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई। हत्यारे सिर को अपने साथ ले गए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

शव की तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान 50 वर्षीय विजय पुत्र बेनी माधव के रूप में हुई। वह प्रतापगढ़ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित धर्मशाला चौक का रहने वाला था। पहचान होने के बाद उसकी भांजी अलका, जो रायबरेली के रेलवेस्टेशन रोड बहादुरपुर में रहती है, मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त अपने मामा के रूप में की।

Related Articles

Related image1
बाहर खाते हैं तंदूरी रोटी? गाजियाबाद से आया ये वायरल वीडियो जरूर देखिए
Related image2
मेरठ में ममता का कत्ल, बेटी किडनैप… मुख्य आरोपी कौन, अब तक क्या पता चला?
35
Image Credit : Meta Ai

फोन आने के बाद निकले थे घर से, फिर नहीं लौटे

मृतक की भांजी अलका ने पुलिस को बताया कि विजय बुधवार दोपहर उनके घर आए थे। रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें एक फोन आया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह देवा शरीफ की दरगाह जा रहे हैं। इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। गुरुवार सुबह उनकी नृशंस हत्या की खबर मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अर्पणा रजत कौशिक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और अधिकारियों को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के सिर की तलाश लगातार जारी है।

45
Image Credit : AI Meta

झाड़-फूंक के एंगल से भी जांच, परिजन सदमे में

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक झाड़-फूंक का काम करता था, इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। विजय अपने पीछे पत्नी ज्योति और तीन छोटे बच्चे—राहुल (15), सिद्धार्थ (11) और सम्राट (7)—को छोड़ गया है। इस नृशंस हत्या के बाद से परिवार और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

55
Image Credit : Asianet News

हत्या के पीछे क्या वजह, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, तांत्रिक गतिविधि या किसी अन्य साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। सवाल यही है कि भांजी के घर आए एक व्यक्ति को इतनी बेरहमी से मौत के घाट क्यों उतारा गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन सी है वो झील, जिस पर चीन-नेपाल की नजर? फटी तो क्या आएगी दूसरी जल प्रलय?
Recommended image2
Sonia Gandhi Book: सोनिया की किताब पर सियासत तेज, BJP ने कांग्रेस को घेरा
Recommended image3
Now Playing
PM Modi का 2-Nation Tour शुरू! Uzbekistan से Bishkek तक बड़ा संदेश, दुनिया की नजर
Recommended image4
बाढ़ के बीच चीन की 'काली करतूत'! तिब्बत में तबाही छिपाने के लिए रातों-रात गायब किए खौफनाक Videos
Recommended image5
Bihar Rescue: नेपाल में फंसे 100 तीर्थयात्रियों को निकाला, ट्रेन से महाराष्ट्र भेजा
Related Stories
Recommended image1
बाहर खाते हैं तंदूरी रोटी? गाजियाबाद से आया ये वायरल वीडियो जरूर देखिए
Recommended image2
मेरठ में ममता का कत्ल, बेटी किडनैप… मुख्य आरोपी कौन, अब तक क्या पता चला?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved