MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Arvind Kejriwal के 'फाइनेंशियल आर्किटेक्ट' थे राघव चड्ढा! 22 की उम्र में मिली पहली जिम्मेदारी, देखें सफर

Arvind Kejriwal के 'फाइनेंशियल आर्किटेक्ट' थे राघव चड्ढा! 22 की उम्र में मिली पहली जिम्मेदारी, देखें सफर

Raghav Chadha Career: कभी AAP के 'पोस्टर बॉय' रहे राघव BJP के हो गए हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का 'फाइनेंशियल आर्किटेक्ट' माना जाता था। डेलॉयट जैसी दिग्गज कंपनियों में नौकरी कर चुके राघव को 22 की उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारी मिल गई थी। पढ़िए उनका सफर

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 24 2026, 06:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

ऱाघव चड्ढा 22 की उम्र में बने CA

राघव चड्ढा शुरू से ही पढ़ाई और पैसों के हिसाब-किताब में बहुत तेज थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद, मात्र 22 साल की उम्र में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री हासिल कर ली थी। उनकी काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उनके साथी करियर शुरू करने की सोच रहे थे, तब राघव भारत के 'टॉप टैक्सपेयर्स' की लिस्ट में शामिल हो चुके थे। उन्होंने डेलॉयट (Deloitte) और ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) जैसी दुनिया की मशहूर कंपनियों में बड़े पदों पर काम किया।

25
Image Credit : ANI

केजरीवाल से मुलाकात और 'जन लोकपाल' की ड्राफ्टिंग

राघव का जीवन तब बदला जब वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से पढ़ाई कर लौटे। साल 2011-12 में जब अन्ना हजारे का आंदोलन चरम पर था, तब रामलीला मैदान में उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई। केजरीवाल को एक ऐसे दिमाग की तलाश थी जो कानून और फाइनेंस, दोनों समझता हो। बस फिर क्या था। राघव को पहली जिम्मेदारी मिली 'दिल्ली जन लोकपाल बिल' का ड्राफ्ट तैयार करने की। यहीं से एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल के राजनेता बनने की नींव पड़ी।

Related Articles

Related image1
राघव चड्ढा को हटाकर जिसे बनाया था उपनेता, वो अशोक मित्तल भी छोड़ गए AAP
Related image2
Raghav Chadha: पत्नी के पास ₹22 करोड़ का बंगला, राघव चड्ढा के पास खुद का घर तक नहीं! देखें पावर कपल की नेटवर्थ
35
Image Credit : instagram

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के 'फाइनेंशियल आर्किटेक्ट'

राघव चड्ढा की फाइनेंस की समझ को देखते हुए उन्हें मात्र 26 साल की उम्र में 'आप' का नेशनल ट्रेजरर (खजांची) बना दिया गया। पार्टी के लिए चंदा (Crowdfunding) जुटाना हो या पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार करना, राघव, केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद 'फाइनेंशियल आर्किटेक्ट' बन गए। उन्होंने लंदन में अमीरों का पैसा मैनेज करने की नौकरी छोड़ दी और पंजाब के सबसे युवा राज्यसभा सांसद बनकर उभरे।

45
Image Credit : X

राघव चड्ढा अब बीजेपी में शामिल

राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने किया। उनके साथ बीजेपी में जाने वाले सांसदों में उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल जैसे बड़े नाम हैं।

55
Image Credit : X

राघव चड्ढा बीजेपी में क्यों गए?

राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'पिछले कुछ समय से महसूस हो रहा था कि गलत पार्टी में मैं सही आदमी हूं। हमने यह निर्णय लिया है कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन करेंगे।'

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
राघव चड्ढा
अरविंद केजरीवाल
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
'10 मिनट में पहुंच जाऊंगा', महिला के मैसेज पर वायरल हो गया Amit Shah का जवाब
Recommended image2
Now Playing
बिखर गए 'AAP'! राघव चड्ढा से हरभजन सिंह तक...ये 7 आप सांसद लेंगे BJP में एंट्री
Recommended image3
राघव चड्ढा को हटाकर जिसे बनाया था उपनेता, वो अशोक मित्तल भी छोड़ गए AAP
Recommended image4
BJP में जाएंगे राघव, मंत्री भी बन सकते हैं! केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Recommended image5
Now Playing
AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम
Related Stories
Recommended image1
राघव चड्ढा को हटाकर जिसे बनाया था उपनेता, वो अशोक मित्तल भी छोड़ गए AAP
Recommended image2
Raghav Chadha: पत्नी के पास ₹22 करोड़ का बंगला, राघव चड्ढा के पास खुद का घर तक नहीं! देखें पावर कपल की नेटवर्थ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved