Rakesh Mehta IAS : दिल्ली एमसीडी कमिश्नर और दिल्ली सरकार में मुख्य सचिव रहे पूर्व आईएएस अफसर राकेश महेता ने अपने किराए के घर में फंखे से फांसी लाकर सुसाइड कर लिया। 75 वर्ष की उम्र में वरिष्ठ नौकरशाह का इस तरह चले जाना कई गंभीर सवाल छोड़ गया है।

गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश): दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश मेहता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मुताबिक उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के फेज-2 इलाके में स्थित केंद्रीय विहार-2 में अपने घर पर फांसी लगाकर जिंदगी को अलविदा कह दिया। यह कदम उन्होंने ऐसे वक्त उठाया जब, घर में कोई नहीं था। पत्नी बेटे के पास देहरदून गई हुईं थी, और बेटी लंदन में रहती हैं। हालांकि सुसाइड के मुताबिक, मेहता ने यह खौफनाक कदम अपनी तमाम बीमारियों से परेशान होकर उठाया है।

पुलिस को कैसे पता चली IAS की सुसाइड की खबर

  • दरअसल, बताया जाता है कि रविवार को उनकी पत्नी और पूर्व IAS सुमंती मेहता ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन मेहता ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्हें कुछ अनहोनि की आशंका हुई तो उन्होंने सोसाइटी के गार्ड को फ्लैट पर भेजा। गार्ड ने अंदर जाकर देखा तो मेहता की लाश पंखे से लटकी मिली।
  • पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें मेहता ने लिखा है कि वह कई बीमारियों से ग्रसित थे। इन बीमारियों की वजह से वह परेशान हो चुके थे। उन्हें हाइपरटेंशन, बीपी, शुगर और हाथ-पैर कांपने (ट्रीमोर) की समस्या थी। इसलिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें-Rakesh Mehta Suicide: दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में क्या?

पत्नी-पत्नी दोनों IAS फिर भी किराए घर के में गुजरी जिंदगी

बता दें कि राकेश महेता दिल्ली जैसे राज्य में मुख्य सचिव के पद पर रहे। मुख्यमंत्री के भी करीबी रहे, इतना ही नहीं उनकी पत्नी सुमंती मेहता भी आईएएस के पद पर रहीं और एक बेटी इस वक्त लंदन में जॉब करती है, वहीं एक बेटा देहरादून में स्टडी कर रहा है। इतना सब होने के बाद भी वह नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहते थे। सोचिए इतना बड़ा पावर और पद होने के बाद भी मेहता ने अपनी जिंदगी के आखिरी पल भी किराए के घर में गुजारे।

कौन थे राकेश मेहता?

बता दें कि राकेश मेहता 1975 बैच के IAS अफसर थे। वह दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेहद करीबी माने जाते थे। उन्होंने 2007 में दिल्ली के मुख्य सचिव का पद संभाला था और वह नवंबर 2010 तक इस पद पर रहे।। वह तीन दशक से ज्यादा के प्रशासनिक करियर में कई अहम पदों पर रहे। मेहता दिल्ली नगर निगम के आयुक्त भी रह चुके थे। उन्होंने परिवहन, बिजली और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई काम भी किए। इसके अलावा, साल 2010 में दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के सफल प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों के पीछे भी उनका बहुत बड़ा रोल था।

यह भी पढ़ें-कौन थे राकेश मेहता, जानिए दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी का करियर, फैमिली में कौन-कौन?

कितने पढ़े-लिखे थे राकेश मेहता

मेहता ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए ऑनर्स किया। इसके बाद जेएनयू से उन्होंने एमए किया। फिर उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमएससी की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और आईएएस अफसर बने।