MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US visa interview halt
Assam Crime
Montana family shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • 'खून से सना' बांग्लादेश बर्बादी की कगार पर, यूनुस सत्ता का भूखा-गद्दार

'खून से सना' बांग्लादेश बर्बादी की कगार पर, यूनुस सत्ता का भूखा-गद्दार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश इस समय 'खून से सना' हुआ बर्बादी की कगार पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता शेख मुजीब ने जिस बांग्लादेश को बनाया, वो आज कट्टरपंथी ताकतों के हाथों तबाह हो रहा है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 23 2026, 08:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Getty

बांग्लादेश विशाल जेल, फांसी का मैदान और मौत की घाटी..

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को ऑनलाइन ऑडियो संदेश के जरिए संबोधित करते हुए शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश अब “एक विशाल जेल, फांसी का मैदान और मौत की घाटी” बन चुका है। वह अगस्त 2024 में ढाका छोड़ने के बाद से दिल्ली में शरण लेकर रह रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
Image Credit : ANI

मुक्ति संग्राम से मिली मातृभूमि आज बर्बादी की कगार पर

शेख हसीना ने कहा, “बांग्लादेश आज बर्बादी के कगार पर है। यह देश अपने इतिहास के सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में महान मुक्ति संग्राम से हासिल मातृभूमि आज चरमपंथी सांप्रदायिक ताकतों और विदेशी अपराधियों के भयानक हमले से तबाह हो रही है।

Related Articles

Related image1
पाकिस्तान की राह पर बांग्लादेश! टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने से होंगे 3 भयानक नुकसान; पाई-पाई को तरसेंगे
Related image2
बांग्लादेश में अब तक 15 हिंदुओं का मर्डर, अब इस युवा की लाश ने सबको चौंकाया
39
Image Credit : X-@saifahmed75

मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला

शेख हसीना ने कहा, कभी शांत और उपजाऊ रही हमारी ये मातृभूमि अब घायल और खून से लथपथ हो चुकी है। शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यूनुस को “हत्यारा फासीवादी, सूदखोर, मनी लॉन्डरर, लुटेरा, भ्रष्ट और सत्ता का भूखा गद्दार बताया।

49
Image Credit : Getty

“देश में हर तरफ चीखें, डर और तबाही”

शेख हसीना ने कहा, “बांग्लादेश में हर जगह सिर्फ जिंदा रहने की लड़ाई लड़ते लोगों की चीखें सुनाई देती हैं। जिंदगी के लिए गुहार, राहत के लिए दिल दहला देने वाली पुकार। यूनुस और उसके विनाशकारी तरीकों ने देश को पूरी तरह निचोड़ दिया है और हमारी मातृभूमि की आत्मा को दागदार कर दिया है।”

59
Image Credit : ANI

सत्ता से हटाए जाने का आरोप, 5 अगस्त 2024 का जिक्र

शेख हसीना ने दावा किया कि 5 अगस्त 2024 को एक सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें सत्ता से हटाया गया। उन्होंने कहा कि यूनुस और उनके “राष्ट्र-विरोधी आतंकवादी साथी” इसके जिम्मेदार हैं।

69
Image Credit : Getty

लोकतंत्र अब निर्वासन में 

शेख हसीना ने आगे कहा, “मैं जनता द्वारा चुनी गई प्रधानमंत्री थी, फिर भी मुझे जबरन सत्ता से हटाया गया। उस दिन के बाद से देश एक ऐसे आतंक के दौर में डूब गया है जो बेरहम, लगातार और दम घोंटने वाला है। लोकतंत्र अब निर्वासन में है।”

79
Image Credit : Getty

अवामी लीग पर चुनाव लड़ने का बैन

अवामी लीग की सुप्रीमो शेख हसीना ने कहा कि उनकी पार्टी पर राष्ट्रीय चुनाव लड़ने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में न्याय खत्म हो चुका है और हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।

89
Image Credit : X

अराजकता, असुरक्षा और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार

शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश आज अराजकता, असुरक्षा और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का सामना कर रहा है। देश में भीड़ हिंसा, लूटपाट और उग्रवाद फैल चुका है। संस्थाएं कमजोर हो गई हैं और रोजमर्रा की जिंदगी डर के साए में गुजर रही है। उन्होंने इस संकट के दौर में संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की बहाली, संप्रभुता की सुरक्षा और एक “गैर-चुनी हुई व हिंसक सरकार” के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

99
Image Credit : ANI

BNP पर भी जमके गरजीं शेख हसीना 

शेख हसीना ने विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी BNP पर प्रतिबंध नहीं लगाया और 2014 में दिवंगत खालिदा ज़िया को साथ चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था, जिसे ठुकरा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस के पास पैसा है और वह उसी पैसे का इस्तेमाल पूरी दुनिया में गलत जानकारी और प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कर रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
बांग्लादेश
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gurugram Rain: ट्रैफिक में फंसी कैब, बंद हुआ रास्ता तो छत पर खुला लैपटॉप! वीडियो देख हंस पड़े लोग
Recommended image2
Assam Crime: पिता के 50 लाख चुराए, गर्लफ्रेंड पर उड़ाए 5 लाख, खरीदा iPhone! ऐसे बेनकाब हुआ बेटा
Recommended image3
Dimagi Naxal: हेमंत सोरेन को ‘दिमागी नक्सल’ कहने पर भड़के मंत्री इरफान अंसारी, बोले- 'माफी मांगनी होगी'
Recommended image4
US Crime: परदादी से 7 साल की बच्ची तक, मोंटाना में सिरफिरे ने 4 बच्चों समेत 8 की हत्या! मिट गईं 4 पीढ़ियां
Recommended image5
Vande Bharat Attack: गवर्नर की ट्रेन पर पत्थरबाजी! वंदे भारत के C6 और C10 कोच को बनाया निशाना
Related Stories
Recommended image1
पाकिस्तान की राह पर बांग्लादेश! टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने से होंगे 3 भयानक नुकसान; पाई-पाई को तरसेंगे
Recommended image2
बांग्लादेश में अब तक 15 हिंदुओं का मर्डर, अब इस युवा की लाश ने सबको चौंकाया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved