मुंबई के कोस्टल रोड पर BMW कार हादसे का जो लाइव वीडियो सामने आया है, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं। हादसा यह इतना भयानक था कि महज 3 सेकंड के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई। कार एक फुटबॉल की तरह घूमते हुे धड़ाम से 40 फीट नीचे जा गिरी। देखिए इस एक्सीडेंट का वो दर्दनाक वीडियो…

मुंबई (महाराष्ट्र) मायानगरी मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार का ऐसा भयानक कहर देखने को मिला है, जिससे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यहां एक बीएमडब्ल्यू (BMW) कार लोटस जेट्टी के पास बुरी तरह क्रैश हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं। इसी हादसे का जो खौफनाक वीडियो सामने आया है, उसे देखकर लोगों का दिल दहल रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कैसे एक BMW 40 फीट उंचे ब्रिज से फुटबॉल की तरह गोल गोल घूमते हुए नीचे आ गिरती है। मंजर इतना ऐसा थै कि महज 3 सेकंड के अंदर तीन युवक की मौत हो गई।

मरीन ड्राइव से आ रही थी BMW

दरअसल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW) कार लोटस जेट्टी के पास बुरी तरह क्रैश हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है।नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) के मुताबिक, जान गंवाने वाले दो लोगों की पहचान 21 साल के शनाय गज्जल और 17 साल के धैर्य सेठ के रूप में हुई है। वहीं, 25 साल के एक अज्ञात युवक को भी अस्पताल में मृत लाया गया घोषित कर दिया गया।

देखिए वो भयानक वीडियो

Scroll to load tweet…

देखिए हादसे के बाद कैसे चकनाचूर हो गई BMW कार

एक्सीडेंट की मुख्य वजह कार की तेज रफ्तार

बीएमसी (BMC) ने बताया कि हादसे में घायल 20 साल के एक अज्ञात युवक की हालत बेहद नाजुक है और उसका इलाज ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है।यह हादसा सुबह-सुबह लाला कॉलेज के पास उस वक्त हुआ, जब कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। कोस्टल रोड कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट की मुख्य वजह कार की तेज रफ्तार थी। शुरुआत में चार लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।