Tamil Nadu CM Vijay : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सेलम जिले के मेट्टूर में एक किसान के घर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को ऐसा तोहफा दिया जिसे देखकर लोग बोले-ऐसा नेता हमने कहीं नहीं देखा…
सेलम (तमिलनाडु): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय मंगलवार, 2 सितंबर को सेलम जिले के दौरे पर थे। यहां मेट्टूर में उन्होंने एक किसान के घर जाकर एक बुजुर्ग महिला को अपना चश्मा तोहफे में दे दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।सीएम विजय का यह दौरा मुख्य रूप से कावेरी डेल्टा इलाके के किसानों की भलाई और सिंचाई में मदद के लिए था।
जब सीएम ने किसानों से की मुलाकात
- मेट्टूर की अपनी यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री ने सरकारी कामकाज के साथ-साथ आम लोगों से भी मुलाकात की और स्थानीय किसान परिवारों से सीधे बातचीत की। इस दौरे पर सीएम विजय ने मेट्टूर बांध पर बने स्टेनली जलाशय के फाटक भी खोले। इससे 2026-27 के सांबा फसल (धान की एक किस्म) सीजन के लिए कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई और स्थानीय लोगों की पीने के पानी की जरूरतों के लिए पानी छोड़ा गया।
- अपने तय कार्यक्रम से हटकर, मुख्यमंत्री अचानक मेट्टूर के पास चिन्नाकावूर गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने डेल्टा किसान पी. रामासामी के घर का औचक दौरा किया।
गजब थी सीएम की दीवानगी
- इस दौरान सीएम विजय ने रामासामी और उनके परिवार वालों से काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने खेती-किसानी, फसलों की स्थिति और पानी की जरूरतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने किसान समुदाय के साथ अपनी एकजुटता भी दिखाई।
- मुख्यमंत्री को देखने के लिए रास्ते में गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरे पर उनके साथ जल संसाधन मंत्री एन. आनंद और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे। (एएनआई)


