Vettri Payanam Free Bus Scheme : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने महिलाओं के लिए 'वेट्री पयानम' फ्री बस योजना की तैयारियों का जायजा लिया है। यह योजना 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से शुरू हो रही है, जिससे रोजाना करीब 84 लाख महिलाओं को फायदा होगा।

चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सचिवालय में एक अहम बैठक की। इस मीटिंग में उन्होंने 'वेट्री पयानम' (Vettri Payanam) योजना की तैयारियों का जायजा लिया। सरकार की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, सीएम ने 24 अगस्त को विधानसभा में नियम 110 के तहत एक बड़ा ऐलान किया था। उनका कहना था कि सामाजिक न्याय सरकार की पहली प्राथमिकता है और किराए की कमी के चलते राज्य की किसी भी महिला के हाथ से मौके नहीं छूटने चाहिए।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब इसे 'वेट्री पयानम' नाम से बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती यानी 2 अक्टूबर से यह योजना जमीन पर उतर जाएगी।

यह नया नियम कौन कौन सी बसों पर लागू?

  • फिलहाल, महिलाओं को 7 राज्य परिवहन निगमों की साधारण सिटी बसों और पहाड़ी इलाकों में 40 किलोमीटर तक चलने वाली साधारण बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिल रही है।
  • प्रेस रिलीज के अनुसार, 'वेट्री पयानम' के तहत इस सर्विस का विस्तार किया जाएगा। अब महानगरों और शहरी इलाकों में चलने वाली एक्सप्रेस,
  • इस नई पहल से कुल 12,692 बसें योजना के दायरे में आ जाएंगी। 7 परिवहन निगमों की कुल 18,413 शेड्यूल्ड बसों में से 12,692 बसों (69%) को इसमेंकवर किया जाएगा।

हर दिन करीब 84.32 लाख महिलाओं को इसका फायदा

  • योजना के तहत कुल 94,649 सिंगल्स में से 1,65,312 सिंगल्स (85%) ऑपरेट किए जाएंगे। उम्मीद है कि हर दिन करीब 84.32 लाख महिलाओं को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
  • 'वेट्री पयानम' बसों में इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) को लिंक करने का काम पूरा हो चुका है। 25 सितंबर तक इसकी टेस्टिंग और वेरिफिकेशन कर लिया जाएगा, जबकि 27 सितंबर को इसका ट्रायल रन होगा।
  • रिलीज में बताया गया है कि मुख्यमंत्री 2 अक्टूबर को इस योजना को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेंगे।

कॉलेज छात्राएं फ्री में करेंगी सफर

इस योजना के जरिए राज्य भर की महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की शानदार सुविधा मिलेगी। दूर-दराज के कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियां, कामकाजी महिलाएं और मेडिकल या अन्य जरूरी कामों के लिए जाने वाली महिलाएं अब आसानी से फ्री सफर कर सकेंगी।