Employee With Two Jobs: एक टेक कर्मचारी पिछले 14 महीनों से चोरी-छिपे दो कंपनियों में रिमोट जॉब कर रहा था। लेकिन उसके होश तब उड़ गए जब एक CEO के मेल से उसे पता चला कि उसकी दोनों कंपनियां आपस में मर्ज होने जा रही हैं। अब उसे पकड़े जाने का डर सता रहा है।

Overemployed Employee: एक टेक कर्मचारी की 'ओवरएम्प्लॉयड' यानी एक साथ दो फुल-टाइम नौकरियां करने की होशियारी उसी पर भारी पड़ गई। पिछले 14 महीनों से सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन अचानक एक ईमेल ने उसकी दुनिया हिलाकर रख दी। अब उसकी हालत ऐसी है कि उसने सोशल मीडिया पर लिखा - 'मैं तो गया काम से' (I'm cooked).

यह पूरा मामला तब सामने आया जब इस कर्मचारी ने अपनी कहानी रेडिट पर शेयर की। उसने बताया कि वह पिछले 14 महीनों से दो अलग-अलग कंपनियों के लिए एक साथ रिमोटली काम कर रहा था। इस तरह एक साथ दो सैलरी लेकर उसकी जिंदगी मजे में कट रही थी, जब तक कि उसे एक कंपनी के CEO का ईमेल नहीं मिला।

CEO के एक मेल ने कैसे बदली दुनिया?

एक दिन उसे अपनी एक कंपनी के CEO की तरफ से एक मेल आया, जिसमें 'एक रोमांचक खबर' (exciting news) देने की बात कही गई थी। जब उसने मेल खोला तो पता चला कि उसकी कंपनी एक दूसरी कंपनी के साथ विलय (merge) करने जा रही है। यह पढ़ते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि जिस कंपनी के साथ विलय हो रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि उसकी दूसरी कंपनी थी जहां वह गुपचुप तरीके से नौकरी कर रहा था।

अब इसे किस्मत का फेर कहें या कुछ और, लेकिन इस कर्मचारी की दोनों नौकरियां एक ही छत के नीचे आने वाली थीं। उसे डर सताने लगा कि मर्जर की प्रक्रिया में उसका राज खुल जाएगा और उसे दोनों नौकरियों से हाथ धोना पड़ सकता है। इसी घबराहट में उसने रेडिट पर मदद की गुहार लगाई।

उसने अपनी पोस्ट में लोगों से पूछा कि उसे अब क्या करना चाहिए। उसे समझ नहीं आ रहा कि वह इस स्थिति से कैसे बाहर निकले। उसकी इस कहानी पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, लेकिन बेचारे कर्मचारी के लिए तो यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है।