MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • UGC Anti-Discrimination Rules: सुरक्षा कवच या निगरानी तंत्र? 10 प्वाइंट में जानिए पूरा विवाद

UGC Anti-Discrimination Rules: सुरक्षा कवच या निगरानी तंत्र? 10 प्वाइंट में जानिए पूरा विवाद

Campus Equality Under Fire: UGC की भेदभाव-विरोधी गाइडलाइंस 2026 ने कैंपस में विवाद खड़ा कर दिया है। OBC को सुरक्षा दायरे में लाने और सख़्त निगरानी प्रावधानों पर छात्र विरोध कर रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।  

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 28 2026, 08:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : ChaGPT

UGC Anti-Discrimination Guidelines 2026: देश की यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों में इस समय UGC की नई भेदभाव-विरोधी गाइडलाइंस 2026 को लेकर ज़ोरदार बहस चल रही है। जो नियम कैंपस में समानता, समावेशन और सुरक्षा के मकसद से लाए गए थे, वही अब “विभाजनकारी” कहे जा रहे हैं। छात्र सड़कों पर हैं, नेता आमने-सामने हैं और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। आइए 10 सवालों के उत्तर से जानें कि क्या है यूजीसी की गाइडलाइन और उसका विरोध होने की असली वजह प्वाइंट दर प्वाइंट…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : X

UGC की नई गाइडलाइंस आखिर हैं क्या?

UGC (University Grants Commission) ने 2012 की पुरानी गाइडलाइंस को बदलते हुए UGC (Promotion of Equity in Higher Education Institutions) Regulations, 2026 लागू किए हैं। इनमें अब SC, ST के साथ OBC को भी स्पष्ट रूप से भेदभाव-विरोधी सुरक्षा में शामिल किया गया है। साथ ही, ये नियम अब अनिवार्य और कानूनी रूप से लागू हैं।

Related Articles

Related image1
Now Playing
UGC की नई गाइडलाइन की कंप्लीट जानकारी: क्या सामान्य छात्र सच में सुरक्षित हैं?
Related image2
Now Playing
UGC Roll Back: 'मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी', सड़कों पर उतरे सवर्ण समाज में भयानक गुस्सा
38
Image Credit : X

भेदभाव की परिभाषा इतनी व्यापक क्यों रखी गई?

नए नियमों में भेदभाव को बहुत व्यापक रूप से परिभाषित किया गया है। जाति, धर्म, लिंग, विकलांगता, नस्ल, जन्म स्थान या पहचान से जुड़े किसी भी अनुचित व्यवहार को भेदभाव माना जाएगा। इसमें खुला (Direct) और छिपा हुआ (Indirect) दोनों तरह का भेदभाव शामिल है। आलोचकों का कहना है कि इतनी खुली परिभाषा का दुरुपयोग भी हो सकता है।

48
Image Credit : X

 कैंपस में क्या-क्या बदल जाएगा?

हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी को Equal Opportunity Centre (EOC) बनाना होगा। एक Equity Committee बनानी होगी। शिकायतों की नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग करनी होगी और वाइस-चांसलर और प्रिंसिपल सीधे तौर पर इसके लिए ज़िम्मेदार होंगे।

58
Image Credit : X

विरोध क्यों हो रहा है?

कई छात्रों और शिक्षकों का मानना है कि ये नियम एकतरफा और कठोर हैं। “पीड़ित” की परिभाषा पहले से तय मान ली गई है। कैंपस में लगातार निगरानी का माहौल बनेगा। दिल्ली में UGC मुख्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन इसी चिंता का नतीजा है।

68
Image Credit : X

क्या मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है?

हां। सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि नियम गैर-समावेशी (Non-Inclusive) हैं। General / Unreserved कैटेगरी के छात्रों और फैकल्टी को पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते। BJP सांसदों ने इसे जाति के आधार पर विभाजन बढ़ाने वाला बताया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कानून का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, NSUI जैसे छात्र संगठन इन नियमों का समर्थन कर रहे हैं। UGC से मान्यता प्राप्त सभी संस्थानों को ये नियम तुरंत लागू करने होंगे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले और राजनीतिक दबाव के चलते इनमें संशोधन की संभावना भी बनी हुई है।

78
Image Credit : X

UGC Equity Guidelines 2026: 10 ज़रूरी सवाल-जवाब

  • Q1. 2026 के नियमों में सबसे बड़ा बदलाव क्या है?
  • OBC को SC-ST के साथ स्पष्ट सुरक्षा और नियमों का अनिवार्य होना।
  • Q2. क्या हर शिकायत पर कार्रवाई होगी?
  • हां, अगर उसमें पहचान-आधारित भेदभाव दिखता है।
  • Q3. क्या सामान्य परीक्षा विवाद शामिल हैं?
  • नहीं, जब तक भेदभाव साबित न हो।
  • Q4. शिकायत कैसे दर्ज की जा सकती है?
  • ऑनलाइन, ईमेल, लिखित या 24×7 हेल्पलाइन से।
  • Q5. इक्विटी समिति कितने समय में फैसला देगी?
  • 15 कार्य दिवसों में रिपोर्ट ज़रूरी।
88
Image Credit : X
  • Q6. आपराधिक मामला हुआ तो?
  • सीधे पुलिस को रेफर किया जाएगा।
  • Q7. क्या VC/प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे?
  • हां, सीधे जवाबदेह होंगे।
  • Q8. नियम न मानने पर क्या सज़ा है?
  • मान्यता रद्द, UGC फंडिंग बंद हो सकती है।
  • Q9. क्या इन नियमों का दुरुपयोग संभव है?
  • आलोचकों के अनुसार हां, समर्थकों के अनुसार नहीं।
  • Q10. क्या नियम बदल सकते हैं?
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बदलाव संभव है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में! इजरायल में सत्ता बदली तो भारत से रिश्तों पर क्या होगा असर?
Recommended image2
VIDEO: जेल से निकलते ही ED ने किया अरेस्ट तो छलका आजम खान का दर्द, बोले- 'ये मुसलमान होने की सजा है..'
Recommended image3
Now Playing
Congress Rally: 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेगा विपक्ष, ध्रुव राठी-नेहा बोरा ने की खास अपील
Recommended image4
उमर अब्दुल्ला से पहले ये 6 मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं दूसरी शादी, एक तो अभी हैं इस राज्य के CM
Recommended image5
Now Playing
एक साथ हजारों लोगों ने गाई Godavari Aarti! Nashik में World Record की तैयारी
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
UGC की नई गाइडलाइन की कंप्लीट जानकारी: क्या सामान्य छात्र सच में सुरक्षित हैं?
Recommended image2
Now Playing
UGC Roll Back: 'मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी', सड़कों पर उतरे सवर्ण समाज में भयानक गुस्सा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved