12वीं की परीक्षा दे रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, खतरनाक है साइको लवर की कहानी
UP Crime News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक साइको किलर ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा रही छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पैर में गोली मार फिर सीने में शूट कर दिया। सिरफिरे की जो प्रोफाइल सामने आई है वह चौंकाने वाली है।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की घटना
10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दर्दनाक खबर ने सनसनी फैला दी है। जहां 12वीं के एग्जाम दे रही छात्रा की आधी रात घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला आरोपी एक सिरफिरा है, जिसने एकतरफ प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया।
12वीं की परीक्षा के बाद देखे थे उसने हसीन सपने
दरअसल, क्राइम की यह घटना बस्ती जिले के गांव बैडारी एहतमाली की है। जहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी लाइफ को लेकर हसीन सपने देखे थे। वह 12वीं की परीक्षा दे रही थी। सोमवार रात तक वह खूब पढ़ाई करके परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। लेकिन एकतरफा मोहब्बत करने वाला एक सिरफिरा घर में घुसा और उसको मार डाला।
पहले सिर पर और फिर सीने में गोली दाग दी
बताया जा रहा है कि यह सिरफिरा युवक गांव का ही लड़का था। जिसका नाम मंदीप है। जो 12वीं की छात्रा कल्पना (बदला नाम) से एकतरफा प्यार करता था। वह कई बार पीड़िता के साथ रास्ते में छेड़छाड़ कर चुका था। लड़की की मनाही के बाद भी उसे परेशान करता था। लेकिन उसके सिर पर खून और सनक सवार था। तभी वह रात को लड़की के कमरे में पहुंचा और जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने पहले सिर पर और फिर सीने में गोली दाग दी।
पिता ने सुनाई किलर की क्रूरता
मृतका के माता-पिता ने बताया कि आरोपी ने दिसंबर 2025 में बेटी से दोस्ती की। फिर बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने कुछ निजी और अश्लील फोटो के साथ वीडियो बना लिए। जिनको वायारल करने की दम पर वो आए दिन छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद इन फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
आरोपी हत्या करने के बाद भाग गया
मामले की जांच कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि पुलिस ने शव जब्त कर पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार की शिकायत पर आरोपी के गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया है। आरोपी हत्या करने के बाद भाग गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

