भारत के इस शहर में गर्मी की बीच हो रही बारिश, रेनकोट और छाता लेकर निकल रहे लोग
Today Weather in Shimla : शिमला शहर के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे से बारिश-बर्फबारी हो रही है। आलम यह है कि लोग रेनकोट और छाता लगाकर निकल रहे हैं। स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है तो वहीं टूरिस्टों के लिए यह मौसम स्वर्ग से कम नहीं है।

एसी और कूलर ऑन के बीच बदला मौसम
अप्रैल का पहला सप्ताह निकल चुका है, देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो चुका है। लोगों के घरों में एसी और कूलर ऑन हो चुके हैं। लेकिन इसी बीच कई जगह बारिश ने भी हाल-बेहाल कर रखा है। आलम यह हो गया है कि लोगों को रेनकोट और छाता लगाकर घर से निकलना पड़ रहा है।
अप्रैल में अगस्त जैसी बारिश
दरअसल, अप्रैल में अगस्त जैसी बारिश की यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर की है। जहां बारिश ने लोगों का घर से निकिलना मुश्किल कर दिया है। तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग किस तरह छाता लगाए नजर आ रहे हैं।
24 घंटे से बारिश-बर्फबारी
बता दें कि पूरे शिमला जिले में बीते 24 घंटे से बारिश-बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यहां का तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे गिरा है। मौसम विभाग ने अभी दो से तीन दिन का अलर्ट जारी कर रखा है।
झेलम नदी पर जीरो ब्रिज के हालात बुरे
हिमाचल में रही बारिश के चलते कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं झेलम नदी पर जीरो ब्रिज के पास क्षतिग्रस्त होने के कारण हाउसबोट आंशिक रूप से डूब गई। बता दें कि प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती रात से ही बारिश जारी है।
टूरिस्टों के लिए यह मौसम बना स्वर्ग
शिमला शहर में तेज बारिश चलते स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सेब बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। तो वहीं टूरिस्टों के लिए यह मौसम सोने पर सुहागा है। क्योंकि गर्मी के वेदर में यह दृश्य किसी स्वर्ग से कम नहीं है। वह छाता लेकर घूम रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

