Madhya Pradesh Petrol Price Expensive : मध्य प्रदेश में देशभर से महंगा पेट्रोल -डीजल बिक रहा है। हालांकि राजस्थान-महाराष्ट्र और गुजरात में फ्यूल के रेट कम नहीं हैं। लेकिन एमपी में प्रति लीटर दाम चौंकाने वाले हैं। इतना मंहगा फ्यूल बिकने की एक दो नहीं 5 वजह हैं, जिसके कारण यहां आम आदमी इतनी कीमत चुका रहा है।  

अमेरिका-ईरान की जंग के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। अब भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, जो 15 मई से पूर देश में लागू भी हो गए। लेकिन मध्य प्रदेश में सबसे मंहगा फ्यूल बिक रहा है। कीमत इतनी ज्यादा है कि दिल्ली से लेकर मुंबई और चेन्नई भी कुछ नहीं। अब सवाल यह है कि आखिर एमपी के लोगों को क्यों सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। इसके पीछे वो क्या वजह हैं, जिसके कारण रेट इतना हाई रेट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. सबसे ज्यादा VAT (वैट) टैक्स

मध्य प्रदेश की वर्तमान डॉ.मोहन यादव सरकार राज्य में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वैट लगा रही है। बाकी राज्य एमपी से काफी कम वेट लगाते हैं जिसके कारण वहां दाम कम हैं। जानकारों का कहना है कि इसी कारण से यहां इतना महंगा पेट्रोल है।

2. अतिरिक्त सेस और स्थानीय टैक्स

वैसे ही मध्य प्रदेश सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट लगाती है। लेकिन इसके अलावा अतिरिक्त टैक्स और सेस भी वसूला जाता है, जिससे कारण कीमत और बढ़ जाती है।

3. ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट ज्यादा

एक्सर्ट का कहना है कि ट्रांसफोर्ट के कारण भी पेट्रोल की कीमत पर असर पढ़ता है। क्योंकी एमपी में कई जिलों में तेल डिपो और सप्लाई सेंटर दूर होने के कारण ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ता है, जिसका असर आम आदमी के जेब पर पढ़ता है।

4. केंद्र और राज्य टैक्स का डबल असर

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटीक लगाई जाती है। लेकिन राज्य में आते ही मध्य प्रदेश सरकार इस पर अपना वैट लगा देती है। इस डबल टैक्स की वजह से भी एमपी में पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाती हैं।

5. राजस्व में अहम सहयोग

राजस्व से आने वाला पैसा और टैक्स मध्य प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी आय है। इसलिए टैक्स दरों में ज्यादा कटौती नहीं की जाती, जिससे कीमतें ऊंची बनी रहती हैं।