World Heart Day 2026: वर्ल्ड हार्ट डे 2026 के मौके पर जानिए कैसे छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर आप हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। क्यों सीने में दर्द जैसे लक्षणों को अनदेखा न करें।

नई दिल्ली : पूरी दुनिया आज 'वर्ल्ड हार्ट डे 2026' मना रही है। इसका मैसेज एकदम साफ है- दिल सेहतमंद रहेगा, तभी जिंदगी खुशहाल होगी। आजकल हर उम्र के लोगों में हार्ट की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में बचाव, शुरुआती लक्षणों की पहचान और सही लाइफस्टाइल अपनाकर हम बड़ा बदलाव ला सकते हैं। बीपी, कोलेस्ट्रॉल और शुगर कंट्रोल करने से लेकर एक्टिव रहने, सही डाइट लेने और स्ट्रेस कम करने तक, छोटे-छोटे कदम आपके दिल को महफूज रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप अपने दिल को हेल्दी रखें।

कैसे रखें दिल को जवां

  • हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। इस साल की थीम है "डोंट मिस अ बीट" (Don't Miss a Beat)। डॉ. कहते हैं कि दिल को फिट रखने के लिए रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। बीमारी से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। अच्छा खाना, रोज एक्सरसाइज, पूरी नींद और वजन कंट्रोल में रखकर आप दिल को मजबूत बना सकते हैं। अगर आपको बीपी, शुगर या मोटापे की शिकायत है, तो रेगुलर चेकअप जरूर कराएं। सीने में भारीपन, सांस फूलना या चक्कर आने जैसे लक्षणों को कभी हल्के में न लें।
  • आजकल युवाओं में हार्ट अटैक के मामले डरा रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड और स्ट्रेस इसके बड़े कारण हैं। डॉ. मूर्ति के मुताबिक, दिल का ख्याल रखना कम उम्र से ही शुरू कर देना चाहिए।

दिल को जवां रखने के आसान टिप्स

1) जंक फूड से बचें, डाइट में फल और सब्जियां शामिल करें।
2) रोज एक्सरसाइज करें।
3) तंबाकू को ना कहें।
4) योग-मेडिटेशन से स्ट्रेस कम करें।
5) 7-8 घंटे की नींद लें।
6) अपना बीपी-शुगर चेक करते रहें।
7) सीने में भारीपन को इग्नोर न करें।
8) शुगर और बीपी की दवाइयां समय पर लें।

नोट- बता दें कि “इलाज से बेहतर है बचाव” है। इसलिए बीमारी गंभीर होने से पहले ही उसे रोक देना चाहिए। अपना बीपी, शुगर और वजन चेक करते रहें। सीपीआर सीखें ताकि जरूरत पड़ने पर अपनों की जान बचा सकें। हार्ट की बीमारी कई बार साइलेंट होती है, इसलिए रेगुलर चेकअप बहुत जरूरी है।