APEC समिट में चीनी राष्ट्रपति ने खुले व्यापार पर जोर दिया। चीन सहयोग बढ़ाने हेतु 20 मिलियन डॉलर देगा। साथ ही शेनझेन में एक रिसर्च सेंटर बनेगा। डिजिटल तकनीक और क्लीन एनर्जी पर भी ध्यान रहेगा।
चीन में आयोजित APEC Summit 2026 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया के सामने अपनी आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताएं रखी हैं। जिनपिंग ने साफ कहा कि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की तरक्की के लिए खुले व्यापार, आर्थिक एकीकरण और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने देशों से अपील की कि वे ऐसी व्यवस्था बनाएं जो अर्थव्यवस्थाओं को आपस में जोड़े, न कि उन्हें अलग-अलग करे। इस दौरान जिनपिंग ने एक बड़ा आर्थिक ऐलान भी किया। चीन APEC के भीतर व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 20 मिलियन डॉलर की फंडिंग देगा। इसके अलावा शेनझेन में एशिया-पैसिफिक कम्युनिटी रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्रॉस-बॉर्डर डेटा, क्लीन एनर्जी और छोटे कारोबारों के विकास पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। सवाल है कि क्या चीन इस पहल के जरिए एशिया-पैसिफिक में अपनी आर्थिक भूमिका और मजबूत करना चाहता है? देखिए पूरी रिपोर्ट।













