YesMadam CEO Viral Story: YesMadam CEO आदित्य आर्य की एयरपोर्ट पर पत्नी से सिर्फ 90 सेकंड की मुलाकात वाली पोस्ट वायरल हो गई है। जानिए क्यों इस कहानी ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया।
Viral LinkedIn Post: स्टार्टअप की दुनिया में काम का दबाव कितना ज्यादा होता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई बार परिवार के लिए समय निकालना भी चुनौती बन जाता है। इसी हकीकत को सामने लाने वाली एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। घर-घर ब्यूटी और वेलनेस सर्विस देने वाले प्लेटफॉर्म YesMadam के को-फाउंडर और CEO आदित्य आर्य ने अपनी पत्नी के साथ हुई महज 90 सेकंड की मुलाकात की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने लोगों को रिश्तों और प्रोफेशनल लाइफ के संतुलन पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया।
एयरपोर्ट पर सिर्फ डेढ़ मिनट का साथ, लेकिन यादगार पल
आदित्य आर्य ने लिंक्डइन पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी गरिमा शर्मा से मिलते नजर आ रहे हैं। यह मुलाकात उस समय हुई, जब एक फ्लाइट से उतर रहा था और दूसरा सफर के लिए रवाना हो रहा था। दोनों के पास सिर्फ करीब 90 सेकंड का समय था, लेकिन उन्होंने उसी पल को खास बना लिया। आदित्य ने लिखा कि उन्होंने कुछ सेकंड के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा और ऐसा महसूस करने की कोशिश की जैसे उनके पास पूरा समय हो। उनके मुताबिक, यह पहली बार नहीं था जब दोनों की मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई हो। अब तो उनकी जिंदगी में डेट की जगह "लेओवर" ने ले ली है।
‘ऐसी शादी कोई प्लान नहीं करता’
अपने पोस्ट में आदित्य ने कहा कि कोई भी शादी की शुरुआत इस तरह की जिंदगी की कल्पना करके नहीं करता। लेकिन जब दोनों लोग मिलकर एक बड़े सपने और कंपनी को खड़ा करने में जुटे हों, तो जिंदगी का स्वरूप अपने आप बदल जाता है। उन्होंने बताया कि YesMadam को बनाने की यात्रा ने उन्हें सीमित समय का सही इस्तेमाल करना सिखाया। यही सीख अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी काम आ रही है। उनका मानना है कि जब समय कम हो, तब भी रिश्तों की गर्माहट और अपनापन बनाए रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Success Story: एक रिजेक्शन ने बदल दी जिंदगी! जिस Microsoft ने ठुकराया, अब उसी ने दी करोड़ों की नौकरी
पत्नी ने कहा- दूसरों को अजीब, हमें यही रोमांस लगता है
आदित्य की पोस्ट पर उनकी पत्नी और YesMadam की डायरेक्टर गरिमा शर्मा ने भी भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि कई लोगों को उनकी जिंदगी अजीब लग सकती है, लेकिन उनके लिए यही प्यार जताने का तरीका है। गरिमा ने कहा कि कंपनी बनाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और एक बड़े उद्देश्य के लिए काम करने की कीमत कभी-कभी ऐसे ही छोटे-छोटे पलों से चुकानी पड़ती है। उनके अनुसार, लोग भले एयरपोर्ट पर दो लोगों को एक-दूसरे से गुजरते हुए देखें, लेकिन उन्हें उस पल में एक ही मंजिल की ओर साथ बढ़ते दो साथी नजर आते हैं।- नीचे देखें वायरल पोस्ट-
ये भी पढ़ें- Free Trial के पीछे छिपा AutoPay का जाल! मां का UPI चेक करते ही बेटे को लगा बड़ा झटका
क्यों वायरल हो रही है यह कहानी?
आदित्य और गरिमा की यह कहानी सिर्फ एक कपल की मुलाकात नहीं, बल्कि उन हजारों स्टार्टअप फाउंडर्स और प्रोफेशनल्स की जिंदगी की झलक है, जो अपने सपनों और परिवार दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे रिश्तों, समर्पण और वर्क-लाइफ बैलेंस का प्रेरक उदाहरण मान रहे हैं।
