तुलिका मान ने जूडो के महिलाओं के 78kg+ कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। 3 बार की राष्ट्रीय चैंपियन तुलिका जूडो में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुलिका को बधाई दी है।
- Home
- Sports
- Other Sports
- Commonwealth Games 2022, Day 6: तुलिका मान ने जीता सिल्वर, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
| Published : Aug 03 2022, 06:38 AM IST / Updated: Aug 04 2022, 12:25 AM IST
Commonwealth Games 2022, Day 6: तुलिका मान ने जीता सिल्वर, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
Commonwealth Games. कॉमनवेल्थ गेम्स में पांचवें दिन का खेल समाप्त होने तक भारत के मेडल्स की संख्या 12 हो गई। पांचवे दिन दो गोल्ड मिले हैं। पहला गोल्ड लॉन बॉल टीम इवेंट में मिला, वहीं टेबल टेनिस की टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर कुल गोल्ड मेडल की संख्या 5 तक पहुंचा दी है। कॉमनवेल्थ गेम्स के 6ठे दिन भारत कई मेडल्स पर दावेदारी कर रहा है। जिसमें वुमेन्स शॉट पुट फाइनल, बॉक्सिंग, वुमेन क्रिकेट टी20, लॉन बॉल, स्वैक्श, पैरा टेबल टेनिस के अलावा वेट लिफ्टिंग के तीन मुकाबले होंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में पल-पल की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें हमार ब्लॉग..
- FB
- TW
- Linkdin
स्क्वैश में सौरव घोषाल ने ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने स्क्वैश में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पहला पदक जीता। इससे पहले किसी महिला या पुरुष खिलाड़ी ने स्क्वैश के सिंगल्स इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक नहीं जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौरव को बधाई दी है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 हरा दिया है। इसके साथ ही भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने दो-दो गोल दागे। अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल दागा।
वेटलिफ्टिंग के 109kg कैटेगरी में लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने स्नैच में 163kg और क्लीन एंड जर्क में 192kg उठाया। जूडो में भारत का एक मेडल पक्का हो गया है। तुलिका मान विमेंस 78kg वर्ग में फाइनल में पहुंची हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स के छठें दिन भारत की पुरूष और महिला हॉकी टीमें भी अपने मुकाबले खेलेंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। इसके अलावा भारत आज वेटलिफ्टिंग में भी मेडल की उम्मीद लगाए बैठा है। भारत के लवप्रीत एक्शन में होंगे। इसके अलावा भारतीय स्टार बॉक्सर लवलीना और निखत भी देर रात एक्शन में होंगी। क्रिकेट में आज टीम इंडिया बारबाडोस से भिड़ेगी।
आज लॉन बॉल इवेंट दोपहर 1 बजे होगा। जबकि वेटलिफ्टिंग दोपहर 2 बजे और पुरुषों की 109 किग्रा में लवप्रीत सिंह चुनौती पेश करेंगी। वहीं शाम को शाम 6:30 बजे महिलाओं के 87+ किग्रा में पूर्णिमा पांडे चुनौती देंगी। वहीं रात रात 11 बजे पुरुष 109+ किग्रा में गुरदीप सिंह मेडल की दावेदारी पेश करेंगे।
कॉमनवेल्थ में आज का भारत का शेड्यूल
- लॅान बॅाल महिला मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर गोल्ड जीता।
- पुरुष टेबल टेनिस में भारत ने सिंगापुर को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
- महिला एकल स्क्वैश में सुनयना कुरुविला ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची
- बैडमिंटन के टीम फाइनल मुकाबले में भारत ने सिल्वर मेडल जीता है।
- एथलेटिक्स के लांग जंप में भारत के अनीस और श्रीशंकर फाइनल में पहुंचे।
- वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर ने 71kg भार वर्ग में कांस्य पदक पक्का किया।
- वुमेन शाटपुट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची मनप्रीत।
- स्वीमिंग के 1500 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में कुशाग्र रावत और अद्वेत पेज फाइनल में पहुंचे।
- 100 मीटर की रेस में दूती चंद चौथे स्थान पर रहीं