01:31 AM (IST) Aug 01
भारत के हिस्से में तीसरा गोल्ड, अंचित ने किया कमाल

तीसरे दिन भारत की झोली में तीसरा गोल्ड भी आ गया है। अंचित शेउली गोल्ड ने गोल्ड जीत ली है। अंचित 73 किलोग्राम वेट कैटेगरी में जीत हासिल की है। यह भारत का तीसरा गोल्ड और छठा पदक होगा। इसके पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा गोल्ड जीत चुके हैं। 
 

12:45 AM (IST) Aug 01
श्रीहरि नटराज फाइनल में पहुंचे

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना लिया है। नटराज ने हीट में 25.52 सेकेंड का समय निकालकर 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 

12:39 AM (IST) Aug 01
भारत के अंचित गोल्ड जीतने के करीब

तीसरे दिन भारत की झोली में तीसरा गोल्ड भी आ सकता है। अंचित शेउली गोल्ड के करीब हैं। अंचिता 73 किलोग्राम वेट कैटेगरी में स्नैच के तीन अटेम्प्ट में 137, 140 और 143 किलोग्राम का वेट उठाया है। अंचित अगर सफल होते हैं तो गोल्ड पक्का है। यह भारत का तीसरा गोल्ड और छठा पदक होगा। इसके पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा गोल्ड जीत चुके हैं। स्नैच राउंड में दूसरे स्थान पर मलेशिया के हिदायत मोहम्मद हैं।
 

10:49 PM (IST) Jul 31
हॉकी में भारत की घाना पर 11-0 से एकतरफा जीत

Commonwealth Games 2022 के तीसरे दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी में घाना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने 11-0 से एकतरफा मुकाबला जीत लिया है। भारत के लिए आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए हैं। उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 3 और जुगराज ने 2 गोल किए। भारत ने पहले हाफ में पांच और दूसरे हाफ में छह गोल किए। ग्रुप स्टेज में भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

09:53 PM (IST) Jul 31
घाना के खिलाफ भारत की 9-0 से बढ़त

Commonwealth Games 2022: हॉकी में भारत और घाना के बीच पूल बी का मैच चल रहा है। भारत ने घाना पर 9-0 की बढ़त बना रखी है।

08:19 PM (IST) Jul 31
दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की जोड़ी लॉन बाउल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में

दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की भारतीय पुरुष जोड़ी ने इंग्लैंड को हराकर लॉन बाउल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दिनेश कुमार और सुनील बहादुर ने 18-15 से जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी शुक्रवार को अपने पहले गेम में मलेशिया से 14-17 से हार गई थी, लेकिन फ़ॉकलैंड आइलैंड्स (36-4) और कुक आइलैंड्स (15-8) पर जीत के साथ वापसी की।

08:05 PM (IST) Jul 31
स्कॉश क्वार्टर फाइनल में जोशना चिनप्पा

स्कॉश में जोशना चिनप्पा ने महिला एकल में न्यूजीलैंड की कैटलिन वाट्स को 11-8, 9-11, 11-4, 11-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

05:25 PM (IST) Jul 31
वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन क्वार्टर फाइनल में...

विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 50 किग्रा हल्के वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए मोजाम्बिक की हेलेना इस्माइल बगाओ को हरा दिया। जरीन का अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता न्यूजीलैंड की ट्रॉय गार्टन से होगा, जहां एक जीत से उनका पोडियम स्थान पक्का हो जाएगा।

04:21 PM (IST) Jul 31
पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले बैटिंग

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें टी20 मुकाबले में आमने-सामने हैं। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान को रखा गया और पहले मैच में दोनों को ही हार मिली थी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

03:55 PM (IST) Jul 31
जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता गोल्ड

भारत के 19 साल के जेरेमी लालरिनुंगा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकार्ड के साथ भारत को गोल्ड दिलाया है। यह वेटलिफ्टिंग में भारत को 5वां मेडल मिला है। 

03:46 PM (IST) Jul 31
तैराकी में साजन प्रकाश फाइनल से चूके

भारतीय तैराक साजन प्रकाश तैराकी के 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में 2 सेकेंड से भी कम समय से फाइनल से चूक गए। वे चौथे स्थान पर रहे। 

03:35 PM (IST) Jul 31
भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले में टॉस नहीं हो पाया है क्योंकि बारिश के कारण आउटफील्ड गीला हो गया है। बारिश के कारण मैच में देरी हो रही है। यह मुकाबला दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीम के लिए आगे का रास्ता तय करेगा।

03:02 PM (IST) Jul 31
जेरेमी से बढ़ी पदक की उम्मीद

वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा पुरुषों की 67 किग्रा स्पर्धा में पहले ही प्रयास में 136 किलोग्राम उठाकर बढ़त बनाई है। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 किलोग्राम भार उठाया। वे अभी भी गोल्ड जीतने की रेस में बने हुए हैं।

01:49 PM (IST) Jul 31
जिमनास्ट योगेश्वर सिंह का इवेंट जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन जिम्नास्ट में योगेश्वर सिंह का मुकाबला जारी है। वहीं बैडमिंटन के मिक्स्ड इवेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा जहां भारत साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। बाक्सिंग में शिव थापा और निखत जरीन जैसे नाम बाक्सिंग रिंग में नजर आएंगे।

11:14 AM (IST) Jul 31
भारत का आज का शेड्यूल

लॉन बॉल में दोपहर 1 बजे: तानिया चौधरी (महिला एकल)
शाम 4 बजे: भारत बनाम इंग्लैंड (पुरुष पेयर्स)

जिमनास्टिक में दोपहर 1.30 बजे: योगेश्वर सिंह (पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल)

टेबल टेनिस में दोपहर 2 बजे: पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल, रात 11.30 बजे: महिला टीम सेमीफाइनल

वेटलिफ्टिंग में दोपहर 2 बजे: जेरेमी लालरिनुंगा (पुरुष 67 किग्रा कैटेगरी), शाम 6.30 बजे: पोपी हजारिका (महिला 59 किग्रा कैटेगरी)
रात 11 बजे: अचिंता शेयुली (पुरुष 73 किग्रा कैटेगरी)

साइकिलिंग में दोपहर 2.32 बजे: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लाइटोनजाम, डेविड बेकहम (पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग)
शाम 4.20 बजे: वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार (पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग), रात 9.02 बजे: त्रियाशा पॉल, मयूरी लाटे 

तैराकी में दोपहर 3.07 बजे: साजन प्रकाश (पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई - हीट 3) दोपहर 3.31 बजे: श्रीहरि नटराज (पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक 

क्रिकेट में दोपहर 3.30 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान (महिला क्रिकेट)

मुक्केबाजी में शाम 4.45 बजे: निकहत जरीन (महिला 48-50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट राउंड 16), शाम 5.15 बजे: शिव थापा (पुरुष 60-63.5 किग्रा लाइट वेल्टरवेट राउंड 16), रात 12.15 बजे: सुमित (पुरुष 71-75 किग्रा मिडिलवेट राउंड 16), रात 1 बजे: सागर (92 किग्रा+ सुपर हैवीवेट)

स्क्वाश में शाम 6 बजे: जोशना चिनप्पा (महिला एकल राउंड 16), शाम 6.45 बजे: सौरव घोषाल (पुरुष एकल राउंड 16)

हॉकी (पुरुष) में रात 8.30 बजे: भारत बनाम घाना

बैडमिंटन में रात 10 बजे: मिक्स्ड टीम क्वार्टर फाइनल

08:48 AM (IST) Jul 31
भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। वेटलिफ्टिंग में कई मेडल इवेट्स भी होने वाले हैं।
 

08:29 AM (IST) Jul 31
बुधवार को लवलीना का मैच

टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लवलीना ने न्यूजीलैंड की एरिने निकोलसन को  5-0 से हराया। वे मेडल पाने से सिर्फ 1 कदम दूर हैं। लवलीना का अगला मुकाबला बुधवार को होगा, जिसमें तय हो जाएगा कि वे मेडल जीत रही हैं। वहीं बैडमिंटन में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया। 

Read more Articles on