टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में कुछ ही दिन बचे है। इस बीच, भारतीय दल 17 जुलाई को जापान की राजधानी के लिए उड़ान भरेगा। वहां पहुंचने पर सभी को तीन दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। इससे पहले 13 जुलाई को प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से वर्चुअल बातचीत करेंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क : जैसे-जैसे टोक्यो ओलंपिक (Olympic Games 2020) की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे भारतीय एथलीटों और फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। खेलों का ये महासंग्राम 23 जुलाई से शुरू हो रहा है और 8 अगस्त को इसका समापन होगा। भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के लिए 126 एथलिटों का दल तैयार है, जो 17 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो के लिए उड़ान भरेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोदी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का हौसला
प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो रवाना होने से पहले खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बातचीत करेंगे। वे उनका हौसला बढ़ाएंगे। कोरोना के चलते यह बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी।

Scroll to load tweet…

भारतीय ओलंपिक संघ ने टोक्यो आयोजन समिति से इस दल के टोक्यो पहुंचने पर और स्पष्टीकरण के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि चूंकि हमें TOCOG से जरूरी अनुमोदन नहीं मिला है, इसलिए अब हम 17 जुलाई 2021 को भारत से प्रस्थान करने और 18 जुलाई 2021 को टोक्यो पहुंचने के लिए भारतीय दल के प्रस्थान के लिए समन्वय कर रहे हैं। वहां पहुंचने पर सभी को तीन दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद खिलाड़ी और अन्य सदस्य बाहर निकल सकते हैं।

दर्शकों की एंट्री पर बैन
जापान में कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करने की मांग हो रही थी। हालांकि, जापान ने ओलंपिक को तो नहीं रोका लेकिन इसका रास्ता जरूर निकाल लिया है। सरकार ने टोक्यो में इमरजेंसी लगाने का फैसला किया है। जानकारों की मानें तो जापान में कोरोना को लेकर कोई रिस्क नहीं लिया जा रहा है। इमरजेंसी के ऐलान के बाद अब माना जा रहा है कि बिना दर्शकों के ही ओलंपिक होगा।

भारत टोक्यो ओलंपिक के दौरान 18 खेलों में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब तक, एथलेटिक्स (26), हॉकी (31) और निशानेबाजी (15) ऐसे खेल हैं जिनमें अधिकांश भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने की संभावना रखते हैं।

ये भी पढ़ें- जीत के पहले ही इनामों की बौछार: ओडिशा सरकार देगी ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने पर छह करोड़

Tokyo Olympic 2021: खेल प्रेमियों को झटका, जापान ने टोक्यो में लगाई इमरजेंसी, बिना दर्शकों के ही इस बार ओलंपिक