उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कार अचानक नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। 

बड़कोट. उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कार अचानक नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अचानक गहरी खाई में जा गिरी कार
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक कार बड़कोट से करीब आधा किमी पहले यमुनोत्री हाईवे पर एक गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन खड़ी ढलान होने के चलते रेस्क्यू में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत
पुलिस ने मृतको की पहचान कर ली है। हादसे में मारे जाने वालो में कार चला रहे किताब सिंह जयाड़ा, सीमा (36) नवीन चौहान (32) और डेढ़ साल की बेटी अर्पिता शामिल है। इसमें एक पिता-पुत्री हैं। वहीं कार चालक की पत्नी और बेटे समेत तीन लोगों को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया गया है।