जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 51 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने घर में चल रहे झगड़े को लेकर कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

जम्मू(Jammu). जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 51 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने घर में चल रहे झगड़े को लेकर कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बल्ली नल्ला गांव के निवासी सरदार सिंह और उसकी पत्नी कौशल्या देवी के बीच सोमवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सरदार सिंह ने अपनी पत्नी पर लोहे की एक छड़ से हमला किया, जिसके कारण कौशल्या के सिर पर गंभीर चोटें आईं। कौशल्या को अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि सरदार पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पिछले 3 दिनों में यह खून का दूसरा मामला
जम्मू क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में हत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले रविवार को सरकारी स्कूल के एक प्रयोगशाला सहायक ने यहाँ गुज्जर नगर क्षेत्र में अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी।


[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]