ओडिशा सरकार ने गंजाम जिले के एक व्यक्ति के नाम पर एक वार्षिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि ओडिशा के  गंजाम जिले के सूरज सेठी नामक व्यक्ति की मृत्यु  के बाद उसके अंग छह व्यक्तियों को दान कर दिए गए थे। 

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने गंजाम जिले के एक व्यक्ति के नाम पर एक वार्षिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि ओडिशा के गंजाम जिले के सूरज सेठी नामक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके अंग छह व्यक्तियों को दान कर दिए गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उसके माता-पिता के लिए 'बीजू पक्का घर योजना' के तहत एक घर और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सूरज के माता पिता- बबुली सेठी और गीतांजलि सेठी ने सूरज की मृत्यु के बाद उसके अंगों को दान करने का फैसला किया था। सूरज के माता पिता से सोमवार को हुई मुलाकात के बाद उनके निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि यह समाज के लिये प्रेरणा के तौर पर काम करेगा।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूरज के नाम पर एक पुरस्कार देने की घोषणा की है। राज्य के वन मंत्री ने कहा कि इस पुरस्कार से अंगदान को बढ़ावा मिलेगा। सूरज गंजाम जिले के भंजनगर का रहने वाला था और सूरत में काम करता था। उन्तीस अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद दो नवंबर को सूरज की मृत्यु हो गयी थी।