कर्नाटक में  एक शादी के टूटने की वजह जानेंगे तो आपको भी हैरानी होगी। जहां दूल्हा इसलिए मंडप में भाग गया, क्योंकि उसके घरवालों को दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई थी।


हासन ( कर्नाटक). आपने अभी तक दहेज को लेकर शादी टूटने की खबरें सुनी होंगी। लेकिन कर्नाटक में एक शादी के टूटने की वजह जानेंगे तो आपको भी हैरानी होगी। जहां दूल्हा इसलिए मंडप में भाग गया, क्योंकि उसके घरवालों को दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साल से रिलेशनशिप में थे दोनों... 
दरअसल, यह अनोखा मामला कर्नाटक के हासन जिले में बुधवार को हुआ। दिलचस्प बात तो यह है कि यह शादी लव कम अरेंज्ड मैरिज थी। जानकारी के मुताबिक, दुल्हन बीआर संगीता और दूल्हा रघुकुमार पिछले एक साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, वह दोनों बहुत प्यार करते थे ।

बीच रस्मों में दूल्हे के घरवालों ने तोड़ दी शादी
जानकारी के अनुसार, जब शादी की रस्में चल रहीं थीं तो दूल्हे के माता-पिता को दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई। उनको इसकी क्वालिटी घटिया लगी और बहू को साड़ी बदलने को कहा। लेकिन दुल्हन से ऐसा करने से इंकार कर दिया। फिर क्या था, दोनों पक्षों में जमकर विवाद होने लगा। लड़के वालों ने विवाह करने से मना कर दिया और अपने बेटे को वहां से भाग जाने का बोला। इस तरह से रघुकुमार और उसके घरवालों ने यह शादी तोड़ दिया और वहां से भाग निकले।

दूल्हे के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
दुल्हन के घरवालों ने तुरंत पुलिस के थाने में जाकर लड़के वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया। वहीं हासन के एसपी श्रीनिवास गौड़ा ने बताया हमने लड़की के कहने पर शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल दूल्हा और उसके घरवाले फरार हैं। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।