अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से एक महिला और उसके 12 साल के बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस हत्या के पीछे किसी परिचित का हाथ बताया है।

दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन दिन दहाड़े हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला आया है। जिसमें एक महिला के साथ उसके 12 साल के बेटे को भी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसी परिचित ने ही मां-बेटे को उतारा है मौत के घाट
दरअसल, मर्डर की यह वारदात मंगलवार सुबह जहांगीरपुरी इलाके में सामने आई है। जब पड़ोसियों को एक मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब दरवाजा तोड़ा तो महिला अर्द्धनग्न हालत में थी और उसके सीने से 12 साल का बेटा भी मृत पड़ा था। दोनों की गर्दन और पीट पर गहरे धारदार हथियार के निशान थे। कमरे के फर्श पर खून बिखरा हुआ था। मां-बेटे की हत्या तीन चार दिन पहले की बताई जा रही है। पुलिस इस हत्या के पीछे किसी परिचित हाथ मान रही है।

पति के मौत के बाद किराए के घर में रह रहे थे मां-बेटे
पुलिस के अनुसार मृतका की शिनाख्त पूजा (36) व उसके बेटे हर्षित उर्फ हर्ष (12) के रूप में हुई है। महिला अपने पति की डेढ़ साल पहले हुई मौते के बाद से यहां बेटे के साथ किराए से रह रही थी। आस-पड़ोस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला एक साल पहले एक कंपनी में नौकरी करती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसने इसको भी छोड़ दिया था। पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी और हत्या के पीछे की वजह सामने आ जाएगी।

पूजा ने बताया वो मेरे बेटी के जन्मदिन पर आई थी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पास में ही पूजा के मायके वाले रहते हैं। मृतका के भाई बंटी ने बताया कि15 जनवरी को मेरी बेटी का जन्मदिन था, तो बहन और भांजा घर आए हुए थे। इस दौरान हमारे सभी रिश्तेदार इस बर्थडे प्रोग्राम में शामिल हुए थे। दूसरे दिन 16 जनवरी को पूजा अपने घर चली गई थी। जब हमने एक दो दिन बाद फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद बता रहा था। हमने सोचा हो सकता है कि यूं ही बंद हो गया होगा। लेकिन हमने यह नहीं सोचा था कि यह सब हो जाएगा।