एक महिला ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। आलम ये था कि लोगों को उसकी हालत देख डरने लगे। फिर कुछ देर बाद अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। 

मण्डी (हिमाचल). नशे में इंसान अपना अच्छा बुरा सब भूल जाता है। ऐसा ही एक वाक्या हिमाचल में देखने को मिला। जहां एक महिला ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। आलम ये था कि लोगों को उसकी हालत देख डर लगने लगा। फिर कुछ देर बाद उन्होंने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरकतें देख दोस्त भी हो गए नौ दो ग्यारह 
दरअसल, ये हंगामा मण्डी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र मे मंगलवार रात में हुआ। जहां एक महिला ने पहले तो अपने दोस्तों के साथ बैठकर जमकर शराब पी। फिर नशे में वो इस कदर टल्ली हो गई कि वह अपनी सारी सुध-बुध खो बैठी। देखते ही देखते वह अजीब हरकतें करने लगी। जब वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो उसके साथी वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

लोगों को बुलानी पड़ गई पुलिस
जब महिला का हंगामा ज्यदा बढ़ने लगा तो बाजार के दुकानदार फटाफट अपनी दुकानें बंद करने लगे। वहीं मार्केट में रहने वाले लोगों ने डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को महिला की हरकतों के बारे में बताकर मौके पर बुलाया।

रातभर हवालात में रही महिला
पुलिस सूचना क जानकारी लगते ही मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद महिला को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। जहां उसकी पूरी रात हवालात में कटी। जब सुबह महिला को होश आया तो पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर उनके हवाले कर दिया।