गगन गौतम कई दिनों से कर्जे से परेशान चल रहा था। आलम यह था कि वह अपने घर तथा कार की किस्त भी नहीं दे पा रहा था। जिसके चलते वह अक्सर तनाव में रहता था। इसलिए उसने मौत को गले लगा लिया 

नोएडा (दिल्ली). देश में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण है तनाव, जिसके चलते लोग इस कदम को उठा रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला नोएडा में सामने आया है। जहां एक इंजीनियर 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेशे से इंजीनियर था गगन गौतम
दरअसल, ये मामला सोमवार का बताया जा रहा है। मृतक युवक का नाम गगन गौतम है जो पेशे से इंजीनियर था। वह यहां की जेपी पवेलियन सोसायटी में रहता था। जहां उसने सोमवार की सुबह दसवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

घर और कार की नहीं दे पा रहा था EMI
पुलिस उपाधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में रहने वाले गगन गौतम कई दिनों से कर्जे से परेशान चल रहा था। आलम यह था कि वह अपने घर तथा कार की किस्त भी नहीं दे पा रहा था। जिसके चलते वह अक्सर तनाव में रहता था। इसलिए उसने मौत को गले लगा लिया