पूर्व मंत्री राजीव बिंदल को शनिवार को औपचारिक रूप से राज्य भाजपा का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

शिमला. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री राजीव बिंदल को शनिवार को औपचारिक रूप से राज्य भाजपा का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील वी देवधर ने यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की मौजूदगी में यह घोषणा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समारोह में रहे मौजूद
समारोह में निवर्तमान राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और अन्य मंत्री भी मौजूद थे। बिंदल के चयन से पहले नौ साल तक हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष थे। पद के लिए शुक्रवार को बिंदल की ओर से एकमात्र नामांकन भरा गया।

अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
राज्य भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए नामित होने के बाद उन्होंने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। बिंदल को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का करीबी माना जाता है। नड्डा राज्य के बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)